Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस में बरसाए बम, रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान, रूसी सेना ने डोनेस्क के गांव पर किया कब्जा

यूक्रेन ने मंगलवार को एक बड़े हमले में रूस में कई लक्ष्यों पर बमबारी की। ड्रोन और रॉकेट से किए गए हमले में एक बड़े तेल रिफाइनरी समेत दो तेल संयंत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि पहले ऑस्कर पुरस्कार जीतने की खबर के बीच यूक्रेन में एक और सुबह युद्ध के साथ हुई। रूसी ड्रोन ने खार्किव और ओडेसा क्षेत्रों में कई इमारतों को निशाना बनाया।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:06 PM (IST)
Hero Image
यूक्रेन ने रूस में बरसाए बम, रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान। (फोटो, एक्स)

रॉयटर्स, मास्को। यूक्रेन ने मंगलवार को एक बड़े हमले में रूस में कई लक्ष्यों पर बमबारी की। ड्रोन और रॉकेट से किए गए हमले में एक बड़े तेल रिफाइनरी समेत दो तेल संयंत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि पहले ऑस्कर पुरस्कार जीतने की खबर के बीच यूक्रेन में एक और सुबह युद्ध के साथ हुई।

रूसी ड्रोन ने खार्किव और ओडेसा क्षेत्रों में कई इमारतों को निशाना बनाया। रूसी सेना ने यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में नेवेल्स्के गांव पर कब्जा कर लिया। हालांकि यूक्रेनी सेना ने इस गांव पर रूसी हमले को विफल करने का दावा किया है।

25 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराए गए

यूक्रेन में रूस के हमले को दो वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन हमले का उपयोग कर रहे हैं। जबकि कीव ने हाल के महीनों में कई रूसी रिफाइनरी और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया है। रूस ने बताया कि मॉस्को, लेनिनग्राद, बेलगोरोद और कु‌र्स्क समेत कई रूसी क्षेत्रों में 25 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराए गए।

रिफाइनरी समेत कई ऊर्जा संयंत्रों पर हमला

रूसी अधिकारियों ने कहा कि लुकोइल की एनओआरएसआई रिफाइनरी समेत कई ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया गया। निजरी नोवगोरोद क्षेत्र के गवर्नर ग्लीब निकितिन ने इंटरनेट मीडिया पर रिफाइनरी में आग लगने की एक तस्वीर पोस्ट की है। इधर, क्रेमलिन विरोधी लड़ाकों ने यूक्रेन की तरफ से पश्चिमी रूस में हमले का दावा किया है। यूक्रेन से सटे रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र के एक गांव पर कब्जे का भी दावा किया है।

यूक्रेन जंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीता

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बेलगोरोद और कु‌र्स्क में हमले को नाकाम करने की बात कही है। जबकि यूक्रेन ने कहा कि सशस्त्र समूह स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। यूक्रेन जंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री '20 डेज इन मारीपोल' ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है। यूक्रेन के इतिहास में यह पहला ऑस्कर है। यूक्रेनी लोगों ने इस पर खुशी जताई है।

यह पुरस्कार पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण- जेलेंस्की

राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। जबकि रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता ने दिमित्री पेस्कोव ने '20 डेज इन मारीपोल' पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। इस बीच, यूक्रेन के कई क्षेत्रों में रूसी ड्रोन से हमला किया गया। खार्किव शहर में रात में ड्रोन हमला किया गया, जिसमें दो बहुमंजिला इमारतों को नुकसान पहुंचा। ओडेसा क्षेत्र में एक इमारत ध्वस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: Ramadan Gaza War: रमजान में युद्धविराम के प्रयास के बीच गाजा में इजरायली हमले जारी, अब तक 31,184 लोगों की मौत