Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia: 'पुतिन को सत्ता से हटाना नहीं था इरादा', वैगनर प्रमुख प्रिगोजिन ने बताया क्या थी विद्रोह की असल वजह

Russia Wagner Chief Yevgeny Prigozhin वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने सोमवार को जारी एक ऑडियो संदेश में कहा कि यह मार्च विरोध प्रदर्शन था और इसका मकसद सत्ता पलटना नहीं था। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना चाहते थे जिन्होंने अपने गैर-पेशेवर कार्यों के कारण विशेष सैन्य अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गलतियां की।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Mon, 26 Jun 2023 11:55 PM (IST)
Hero Image
Russia Wagner Chief Yevgeny Prigozhin वैगनर प्रमुख का बयान आया सामने।

मॉस्को, एएनआई। Russia Wagner Chief Yevgeny Prigozhin रूस में अपनी ही सेना के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पहली बार वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन सामने आए हैं।

प्रिगोजिन ने कहा कि मॉस्को की ओर हमारे मार्च का उद्देश्य वैगनर की निजी सैन्य कंपनी के विनाश को रोकना था न की पुतिन के खिलाफ कोई साजिश रचना।

तख्तापलट नहीं था इरादा

वैगनर प्रमुख ने कहा कि हम उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना चाहते थे, जिन्होंने अपने गैर-पेशेवर कार्यों के कारण विशेष सैन्य अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गलतियां की। सोमवार को जारी एक ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह मार्च विरोध प्रदर्शन था और इसका मकसद सत्ता पलटना नहीं था।

ऑडियो संदेश किया जारी

मॉस्को पर अपने मार्च को पलटने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए प्रिगोजिन ने कहा कि वह रूसी रक्तपात से बचना चाहते थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिगोजिन ने एक ऑडियो संदेश में कहा,

हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया। हम अपना विरोध प्रदर्शित करने गए थे, न कि देश में सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए।

रूसी सेना के हमले में वैगनर के 30 लड़ाके मारे गए

हालांकि, वैगनर प्रमुख ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की कि वह कहां हैं या उनकी भविष्य की योजनाएं क्या है। अपने नए ऑडियो संदेश में प्रिगोजिन ने कहा कि शुक्रवार को वैगनर समूह पर रूसी सेना के हमले में उनके करीब 30 लड़ाके मारे गए।

उन्होंने कहा कि यह हमला वैगनर के 30 जून को अपना पद छोड़ने और रोस्तोव में दक्षिणी सैन्य जिले को उपकरण सौंपने से कुछ दिन पहले हुआ था।

'हिंसा नहीं चाहते थे'

सीएनएन के अनुसार, येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा कि मार्च तब रुका जब सेना की टुकड़ी ने इलाके की टोह ली और जाना की अगर यहां हिंसा हुई तो बहुत खून बहाया जाएगा। प्रिगोजिन ने कहा कि हमें लगा कि हम जो करने जा रहे थे उसका प्रदर्शन करना पर्याप्त था।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर प्रमुख ने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपना हाथ बढ़ाया है और कानूनी अधिकार क्षेत्र में वैगनर प्राइवेट मिलिट्री कंपनी के आगे के काम के संबंध में समाधान खोजने की पेशकश की है।