Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक 16 देश कर चुके हैं सम्मानित

Modi Russia Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने हाथों से पीएम मोदी को अवार्ड पहनाया। ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इससे पहले दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी के दो दिवसीय रूस दौरे का आज आखिरी दिन है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 09 Jul 2024 08:11 PM (IST)
Hero Image
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित। (फोटो- एएनआई)

ऑनलाइन डेस्क, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा में मॉस्को पहुंचे हैं। बता दें कि इस सम्मान की घोषणा 2019 में की गई थी।

रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति बहाली पर चर्चा की। बता दें कि रूस से पहले भूटान, मिस्र और फ्रांस समेत कई देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: रूस में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को दी Good News, इन दो शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलने का एलान

पीएम मोदी को पुतिन ने तहे दिल से दी बधाई

रूसी राष्ट्रपति ने कहा ने कहा कि प्रिय मित्र, मैं तहे दिल से आपको इस सर्वोच्च रूसी पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।

पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद सफल: सर्गेई लावरोव

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मुझे लगता है कि यह यात्रा बहुत सफल रही। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय एजेंडे के हर पहलू पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय स्थिति, जी-20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर चर्चा हुई, जहां हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने के लिए भारत का समर्थन करते हैं। दोनों देशों के बीच तालमेल है। द्विपक्षीय एजेंडे के कार्यों और अंतरराष्ट्रीय नीतियों से जुड़े मुद्दों पर समझ बिल्कुल एक जैसी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा से सभी क्षेत्रों में बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी को विश्वभर से मिले सम्मान

  • भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो -2024
  • पलाऊ का एबाकल पुरस्कार- 2023
  • फिजी का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' -2023
  • पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 'ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' 2023
  • मिस्र का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'-2023
  • फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्‍कार 'लीजन ऑफ ऑनर -2023
  • ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑनर'-2023
  • भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो -2021
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का'लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार -2020
  • रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार -2019
  • मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन पुरस्कार -2019
  • बहरीन का द किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्‍मान -2019
  • संयुक्त अरब अमीरात ने ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार -2019
  • सियोल शांति पुरस्कार - 2018
  • फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार -2018
  • सऊदी अरब का ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद पुरस्कार -2016
  • अफगानिस्तान का स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार -2016

ये अवार्ड भी मोदी के नाम

  • पहला फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड (2019)
  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (2019)
  • संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018)
  • ग्लोबल एनर्जी एंड एन्वायरन्मेंट लीडरशिप अवार्ड (2021)

यह भी पढ़ें: बम-बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता संभव नहीं, बातचीत के रास्ते पर चलना होगा; पुतिन से बोले पीएम मोदी