Move to Jagran APP

India-Russia: राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय फिल्मों की जमकर की तारीफ, बोले- हम रूस में निर्मातओं को देंगे बढ़ावा

पुतिन ने रूस में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ ही रूस और भारत के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। रूस में भारतीय फिल्म काफी लोकप्रिय हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारतीय फिल्में रूस में काफी लोकप्रिय हैं। आगे कहा कि हमारे पास एक समर्पित टीवी चैनल भी है जो चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में प्रसारित करता है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 19 Oct 2024 01:00 AM (IST)
Hero Image
पुतिन ने भारतीय फिल्मों की जमकर की तारीफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय फिल्मों की सराहना की है और उन्होंने रूस में भारतीय फिल्मों के प्रसारण को बढ़ावा देने की संभावना का संकेत दिया है।

पुतिन ने रूस में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ ही रूस और भारत के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। रूस में भारतीय फिल्म काफी लोकप्रिय हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारतीय फिल्में रूस में काफी लोकप्रिय हैं। हमारे पास एक समर्पित टीवी चैनल भी है जो चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में प्रसारित करता है।

भारतीय फिल्म उद्योग को अपने देश में बढ़ावा देंगे- पुतिन

पुतिन ने ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल और इस साल के मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स देशों की फिल्मों को शामिल करने की वकालत की। पुतिन ने रूस में भारतीय फिल्मों को और अधिक बढ़ावा देने के बारे में भी बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मामले पर चर्चा करने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय फिल्म उद्योग की रुचि है, तो हम रूस में उनके प्रचार का समर्थन करेंग।

पुतिन ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख का हवाला दिया और कहा कि यह संगठन पश्चिम विरोधी नहीं है, बल्कि एक गैर-पश्चिम संगठन है। उन्होंने यूक्रेन में युद्ध को लेकर पीएम मोदी की चिंता के प्रति आभार भी जताया। पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निधार्रित करना कठिन है। उन्होंने रूस को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और नाटो को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनका देश विजयी होगा।

ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं

रूसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं है। यह केवल एक गैर-पश्चिम संगठन है। यह संगठन के सदस्य भारत का रुख है। रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया और उन्हें अपना मित्र बताया और कहा कि उनका देश इसके लिए आभारी है।

22-23 अक्टूबर को 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

बता दें कि रूस के कजान में 22-23 अक्टूबर को 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रूस दौरा करेंगे। इस सम्मेलन से पहले पुतिन ने पत्रकारों से बातचीत की। इस वर्ष ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता रूस को मिली है। पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के दरवाजे नए सदस्यों के लिए खुले हुए हैं।

यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं करने देंगे हासिल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने नहीं देगा। उन्होंने यह बात यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने कहा कि कीव ने सोवियत काल के अपने परमाणु हथियार त्याग दिए थे। उसे नाटो से जुड़ना चाहिए। पुतिन ने बताया कि फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को ब्रिक्स सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और चीन के बीच संबंध अद्वितीय हैं।