Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रूस और चीन के खिलाफ अमेरिकी युद्ध का सुझाव बेतुका', हंसते हुए बोले व्लादिमीर पुतिन- हम शांति चाहते हैं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका को रूस और चीन के साथ युद्ध के लिए तैयारी का सुझाव बेतुका है। इससे पहले उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ओकस (अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन) गठबंधन का निर्माण कर बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया था। चीन कोई सैन्य गठबंधन नहीं बना रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये स्वस्थ लोगों के दिमाग में स्वस्थ विचार है।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Mon, 16 Oct 2023 12:16 AM (IST)
Hero Image
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

रायटर, मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि अमेरिका को रूस और चीन के साथ युद्ध के लिए तैयारी का सुझाव बेतुका है।

उन्होंने पश्चिम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध की बात करें तो यह पूरी तरह से अलग कहानी होगी। यह कोई विशेष सैन्य अभियान नहीं होगा। पश्चिम एशिया की ओर देखें, क्या एक विशेष सैन्य अभियान से उनकी तुलना कर सकते हैं। मैं ऐसा नहीं सोचता कि सही दिमाग वाले लोग ऐसी चीजों के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अगर विचार उनके मन में आता है तो यह हमें परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें: चीन में 17 अक्टूबर को होगा तीसरा बीआरआइ फोरम, रूस समेत तालिबान और पाकिस्तान होगा शामिल

चीन का दौरा करने वाले हैं पुतिन

उनका यह बयान उसके बाद आया है, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस द्वारा नियुक्त एक द्विदलीय पैनल ने गुरुवार को कहा था कि वाशिंगटन को पारंपरिक ताकतों का विस्तार कर, गठबंधनों को मजबूत कर और परमाणु हथियार आधुनिकीकरण कार्यक्रम को बढ़ाकर मास्को और बीजिंग के साथ संभावित युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। पुतिन इस सप्ताह चीन का दौरा करने वाले हैं।

युद्ध के लिए रहें तैयार

इससे पहले उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ओकस (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन) गठबंधन का निर्माण कर बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया था। चीन कोई सैन्य गठबंधन नहीं बना रहा था। उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता कि ये स्वस्थ लोगों के दिमाग में स्वस्थ विचार है। हम सभी युद्ध की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि हम प्राचीन सिद्धांत का पालन करते हैं। अगर आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें: 'इजरायल पर क्रूर हमला लेकिन... ', हमास की क्रूरता पर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन

पुतिन ने हंसते हुए कहा कि लेकिन हम शांति चाहते हैं। रूस और चीन दोनों के साथ लड़ना बकवास है, मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई गंभीरता है। मुझे लगता है कि वे सिर्फ एक-दूसरे को डरा रहे हैं।