Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट, कहा बदल रही है रंगत, हम जीत कर ही मानेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 8 माह होने जा रहे हैं। इस दौरान दोनों को ही जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि रूस उनके लोगों की हिम्‍मत को नहीं तोड़ सकता है।

By Kamal VermaEdited By: Updated: Mon, 17 Oct 2022 03:40 PM (IST)
Hero Image
यूक्रेन ने ट्वीट कर कहा कि रंगत लौटने लगी है।

नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। रूस और यूक्रेन के युद्ध में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। इसी लिस्‍ट में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से सिलसिलेवार कई ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में कहा गया है कि युद्ध के बीच रूस के हमले से तबाह हुए इलाकों की सूरत अब बदलने लगी है। इसमें यूक्रेन ने रूस के हमलोंं बर्बात हुई कुछ इमारतों, सड़कों और पेट्रोल पंप की ताजा तस्‍वीरों को दिखाते हुए बताया है कि पुरानी रंगत फिर लौट रही है।

रूस पर हमले को तैयार टी-90ए टैंक

एक ट्वीट में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए बताया है कि टैंक के नए माडल T-90A को रूस की सेना ने क्रासिंग पर डुबो दिया था। अब इसको दोबारा से रिकवर कर लिया गया है और अब ये दोबारा रूस की सेना पर बरसने के लिए तैयार है। एक अन्‍य ट्वीट में कहा गया है कि यूक्रेन पर थोपे गए रूस के युद्ध को आधा वर्ष से अधिक समय हो गया है। इस दौरान वो जगह जो रूस के हमलों में बर्बाद हो गई थीं वो दोबारा पुरानी रंगत में लौट आई हैं। इसमें कहा गया है कि धीरे-धीरे यूक्रेन और यहां के लोग जीत का जश्‍न भी मनाएंगे। यूक्रेन और यहां के लोग धीरे-धीरे ही सही इस राह पर आगे बढ़ रहे हैं। ये रूस पर जंग पाने तक जारी रहेगा।

रूस को भगाकर ही मानेगा यूक्रेन

रक्षा मंत्रालय की तरफ से किए गए एक अन्‍य ट्वीट में रूस की सेना को ललकारते हुए कहा गया है कि उन्‍हें यूक्रेन को लेकर झूठी खबरों को नहीं फैलाना चाहिए। यूक्रेन और यहां के लोग एकजुट हैं। यूक्रेन पूरी तरह से मजबूत है और हम रूस के आतंकियों को यहां से भगाकर ही मानेंगे। रूस हमारी स्प्रिट को कम नहीं कर सकता है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने अमेरिका को सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया है।

अमेरिकी मदद के लिए जेलेंस्‍की ने कहा थैंक्‍स

अपने ट्वीट में उन्‍होंंने कहा है कि यूक्रेन अमेरिका द्वारा दिए गए 73 करोड़ डालर के सिक्‍योरिटी पैकेज पर राष्‍ट्रपति बाइडन का आभार व्‍यक्‍त करता है। इसमें उन्‍होंने यूक्रेन को HIMARS समेत दूसरे आर्टिलरी साजो-सामान देने की भी गुजारिश की है। उन्‍होंने कहा है कि हम रूस को हराकर आजाद होंगे। आपको बता दें कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन को मदद देने में अमेरिका सबसे आगे रहा है। अमेरिका से मिली मदद की बदौलत यूक्रेन इतने माह से रूस के सामने टिक पाया है।  

Shahed-136 Drone: यूक्रेन पर हमले के लिए रूस कर रहा ईरानी ड्रोन का इस्‍तेमाल! कीव के ट्वीट से हुआ बड़ा खुलासा

यूक्रेन से युद्ध के बीच राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने किया बड़ा ऐलान, यूरोप को मिल सकती है बड़ी राहत