Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रूसी सैन्य शस्त्रागार पर यूक्रेन ने बोला बड़ा हमला, जवाब में पुतिन की सेना ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के सैन्य शस्त्रागार पर बड़ा हमला बोला है। उधर रूसी सेना ने भी बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर अटैक किया है। रूस का यह शस्त्रागार वोरोनिश क्षेत्र में मौजूद है। जवाबी हमले में रूस ने यूक्रेन के रडार स्टेशन को भी नष्ट कर दिया है। यूक्रेन ने हमले की पुष्टि की है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:58 PM (IST)
Hero Image
रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले किए तेज। (फाइल फोटो)

कीव, रायटर। रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है। यूक्रेन ने रूस के सैन्य शस्त्रागार पर ड्रोन से हमला बोला है। लगभग 9,000 वर्ग मीटर में फैला शस्त्रागार वोरोनिश में स्थित है। यहां रूस की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, टैंक और गोलाबारूद आदि रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: युद्ध रोकने को छटपटाया हमास! सीजफायर रोकने के लिए इजरायल के जवाब का इंतजार कर रहा आतंकी समूह

रूस ने भी किया हमला

यह कीव-नियंत्रित क्षेत्र से लगभग 85 मील दूर है। वहीं, रूस की ओर से भी हमला बोला गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला बोला। इसमें यूक्रेन का सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम पैट्रियट के दो लांचर नष्ट हो गए हैं।

यूक्रेन ने की हमले की पुष्टि

यह हमला पोर्ट ऑफ यूज्हेन में किया गया। इस हमले में एक रडार स्टेशन भी नष्ट कर दिया गया। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि पैट्रियट सिस्टम पर कब हमला बोला गया। मंत्रालय की ओर से टेलीग्राम पर इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया गया है। यूक्रेन ने हमले की पुष्टि की है।

इस बीच, नवनियुक्त डच रक्षा और विदेश मामलों के मंत्रियों ने यूक्रेन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड यूक्रेन के साथ खड़ा है और राजनीतिक, सैन्य, वित्तीय और नैतिक तरीकों से समर्थन जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए क्यों जरूरी है मॉस्को यात्रा? विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया रूस से भारत की दोस्ती के मायने