Move to Jagran APP

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, मॉस्को तक पहुंचे 100 से अधिक ड्रोन; विस्फोटक संयंत्र को बनाया निशाना

यूक्रेन ने ड्रोन हमले से रूस के एक विस्फोटक संयंत्र को निशाना बनाया। इसके अलावा लिपेत्स्क क्षेत्र में स्थित सैन्य हवाई क्षेत्र में भंडारण सुविधा पर हमला किया। उधर रूस का कहना है कि करीब 110 ड्रोन को मार गिराया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मॉस्को में एक कुर्स्क में 43 और दक्षिण-पश्चिमी लिपेत्स्क में 27 ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी मिली है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 20 Oct 2024 06:01 PM (IST)
Hero Image
रूसी हमले के बीच कीव के ऊपर आकाश में हुए धमाके। (फोटो- रॉयटर्स)

रॉयटर्स, कीव। यूक्रेन ने रूस पर सौ से अधिक ड्रोन से हमला बोला। ये ड्रोन मॉस्को तक पहुंच गए। एक विस्फोटक का निर्माण करने वाले संयंत्र पर भी हमला बोला। निवासियों ने शक्तिशाली विस्फोट और सफेद धुआं उठने की सूचना दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा इकाइयों ने रूस के ऊपर 110 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। ड्रोन ने या एम. स्वेर्दलोव पर हमले का प्रयास किया।

निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित है संयंत्र

मास्को से लगभग 400 किमी पूर्व में स्थित संयंत्र निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित है। यह अटैक यूक्रेनी शहर क्रिवी रिह पर रूसी मिसाइल हमलों के बाद किया गया। रूसी हमले में 17 लोग घायल हुए थे। यह संयंत्र यूक्रेन युद्ध में रूसी सेनाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले विस्फोटकों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। इस संयंत्र पर अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।

(रूस के हमले के बाद यूक्रेन में बड़ा मलबा)

हमले से कोई हताहत नहीं

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि निजनी नोवगोरोड पर आठ यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की में मलबा गिरा, लेकिन कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 20 से अधिक मिसाइलों, लगभग 800 निर्देशित हवाई बमों और 500 से अधिक स्ट्राइक ड्रोनों से हमला बोला।

(यूक्रेन के क्रिवी रीह में रूसी मिसाइल हमले के बाद काम में जुटी पुलिस। फोटो- रॉयटर्स: 28 अगस्त, 2024)

चार अग्निशामकों को लगे छर्रे

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा कि वे अभी भी अपने हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि डेजरजिन्स्क शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले में चार अग्निशामकों को छर्रे लगे हैं।

जेलेंस्की के शहर पर रूस का हमला, 17 लोग घायल

यूक्रेनी शहर क्रिवी रिह पर रूस ने मिसाइलों से हमला किया। इसमें 17 लोगों के घायल होने की खबर है। रूस ने मिसाइलों और ड्रोनों से प्रशासनिक भवन, होटल और शैक्षणिक भवनों को निशाना बनाया है। क्षेत्रीय गवर्नर सेरही लिसाक के मुताबिक हमले में 15 अपार्टमेंट, स्टोर, एक कैफे, एक चर्च, कार्यालय स्थान, एक बैंक शाखा और एक गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि क्रिवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक उसने रूस के 49 में से 31 ड्रोनों को मार गिराया है। रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से भी हमला बोला है।

यह भी पढ़ें: पुतिन खत्म कर देंगे अमेरिका की दादागिरी! US डॉलर का वर्चस्व तोड़ने के लिए क्या प्लान बना रहा रूस?

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय फिल्मों की जमकर की तारीफ, बोले- हम रूस में निर्माताओं को देंगे बढ़ावा