Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ, ब्रिटेन, कनाडा सहित कई देशों ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

President Vladimir Putin राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में छह साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली। इस शपथ समारोह का यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया। । पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 07 May 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति के पद की शपथ (फोटो- रायटर्स)

रायटर्स, मॉस्को। व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में छह साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली। इस शपथ समारोह का यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया।

मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी। पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं।

1999 से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन सत्ता में बने रहे। यूक्रेन में हजारों सैनिकों को भेजने के दो साल से अधिक समय बाद अपना नया कार्यकाल शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- South Africa के जॉर्ज शहर में निर्माणाधीन इमारत ढही, पांच की मौत; मलबे में दबे दर्जनों श्रम‍िकों का रेस्‍क्यू जारी