Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्रिटेन के PM की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ सू ग्रे ने दिया इस्तीफा, वेतन को लेकर मचा था बवाल; पढ़ें पूरा मामला

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की चीफ आफ स्टाफ सू ग्रे ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि उनके रोल के बारे में बढ़ती खबरें सरकार के लिए ध्यान भटकाने वाली हो सकती हैं। सू ग्रे का इस्तीफा हाल ही में उनके और ब्रिटिश पीएम के मुख्य सलाहकार मार्गन मैकस्वीनी के बीच तनातनी की खबरों के बाद आया है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 06 Oct 2024 10:22 PM (IST)
Hero Image
ब्रिटेन की PM ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ सू ग्रे ने दिया इस्तीफा

एपी, लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की चीफ आफ स्टाफ सू ग्रे ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि उनके रोल के बारे में बढ़ती खबरें सरकार के लिए ध्यान भटकाने वाली हो सकती हैं। सू ग्रे का इस्तीफा हाल ही में उनके और ब्रिटिश पीएम के मुख्य सलाहकार मार्गन मैकस्वीनी के बीच तनातनी की खबरों के बाद आया है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि वे प्रधानमंत्री से ज्यादा कमा रही हैं। बीबीसी के अनुसार ग्रे का सालाना वेतन 1,70,000 पाउंड (2,23,000) है, जोकि स्टार्मर को मिलने वाले वेतन से लगभग 3,000 पाउंड ज्यादा है। ग्रे ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रों और राष्ट्रों के लिए स्टार्मर के दूत के रूप में एक नई भूमिका स्वीकार की है।

चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनकी जगह लेंगे मैकस्वीनी

मैकस्वीनी डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का आधिकारिक आवास व कार्यालय) में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनकी जगह लेंगे। ग्रे ने एक बयान में कहा कि मेरे पूरे करियर में मेरी पहली रुचि हमेशा सार्वजनिक सेवा की रही है।

मार्च 2023 में उन्होंने विपक्ष के नेता कीर स्टारर्मर के चीफ आफ स्टाफ के पद पर काम करने के लिए सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया। ग्रे पूर्व सिविल सेवक हैं और उन्होंने जुलाई में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के अधीन डाउनिंग स्ट्रीट चीफ आफ स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला था।