Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

British Royal Family के 2 उत्तराधिकारी प्लेन में नहीं उड़ सकते एक साथ, करना पड़ता है इन कड़े नियमों का पालन

British Royal Family के नियम हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। दुनिया का सबसे मशहूर ब्रिटिश शाही परिवार अपने कई कड़े नियमों के लिए जाना जाता है। परिवार के हर एक सदस्य को इन कड़े नियमों का पालन करना होता है।

By Nidhi AvinashEdited By: Updated: Wed, 19 Oct 2022 02:07 PM (IST)
Hero Image
British Royal Family के 2 उत्तराधिकारी प्लेन में नहीं उड़ सकते एक साथ

नई दिल्ली। रायटर्स। शाही परिवार (British Royal Family) का नाम सुनते ही शान-ओ-शौकत और शाही अंदाज से जीने का ख्याल दिमाग में आता है। लेकिन ऐसा है नहीं, एक शाही खानदान से जुड़ना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। ये शाही रुतबा और ऐशो आराम के अलावा कड़ी पांबदियां भी साथ लाता है।

ब्रिटेन का शाही परिवार

ब्रिटेन का शाही परिवार भी कुछ ऐसा ही है। कहते हैं ना जो दिखता है वो होता नहीं है। ऐसा ही कुछ ब्रिटिश का शाही परिवार है। दूर से भले ही आपको ऐसा लगता हो कि वाह! क्या जिंदगी है। कितने शान से जीते होंगे और कितने खुश रहते होंगे। लेकिन ऐसा केवल देखने और सुनने में ही लगता है। ये कुछ ऐसा है कि पिंजरे में बंद चिड़िया से पूछ रहे हो कि आसमान कैसा है। ब्रिटेन के शाही परिवार भी इसी पिंजरे में कड़े नियमों और पांबदियों से घिरे हुए हैं।

कुछ तानाशाहों के सनक की दास्तान: कोई रखता था फ्रिज में सिर कटी लाश, तो कोई घोड़ों को पिलाता था शराब

मेगन मार्केल की छिन गई थी आजादी

जब अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल (Meghan, Duchess of Sussex)का एक इंटरव्यू हुआ था उन्होंने भी शाही परिवार के नियमों और पांबदियों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि ब्रिटिश शाही परिवार के नियमों के कारण वह कितनी बंध गई थी और उनकी आजादी छिन गई थी। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को कोई भी छू नहीं सकता था। लोगों को हिदायत दी गई थी कि महारानी दिखे तो उन्हें न ही गले लगाएं और न ही उन्हें छूने की कोशिश करें।

शाही परिवार का प्रोटोकाल

जब तक महारानी खुद से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ नहीं बढ़ातीं तब तक उन्हें कोई भी छू नहीं सकता है। बता दें कि महारानी के पोते प्रिंस हैरी से शादी करने से पहले मेगन मार्केल को भी प्रोटोकाल में महारत हासिल करनी पड़ी थी। 1769 में स्थापित एक पेशेवर कोचिंग कंपनी और आधुनिक ब्रिटिश शिष्टाचार पर एक प्राधिकरण, डेब्रेट्स के सहयोगी निदेशक लुसी ह्यूम बताते हैं कि ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने के लिए जनता को कैसे रहना चाहिए।

शाही परिवार के किसी सदस्य से मिलने का नियम

शाही परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। शाही परिवार के किसी भी सदस्य का अभिवादन करते समय पुरुषों को अपनी गर्दन झुकानी पड़ती है तो वहीं महिलाओं को थोड़ा झुककर सम्मान देना होता है। यहीं नहीं शाही परिवार के किसी भी सदस्य को हाथ लगाना तो दुर छू भी नहीं सकते हैं। अगर वह खुद से हाथ मिलाते हैं तभी कोई उनसे हाथ मिला सकता है।

पाकिस्तान के ये 5 तानाशाह जो हिन्दुस्तान में हुए पैदा, बाद में भारत के ही खिलाफ रची साजिश

शाही परिवार के सदस्यों के साथ क्या ले सकते हैं सेल्फी?

अगर आपको शाही परिवार के पुरुष सदस्य से मिलवाया जाता है तो उन्हें 'योर रॉयल हाइनेस' के रूप में संबोधित किया जाता है। वहीं महिलाओं के लिए आप उन्हें मैम कहकर संबोधित करेंगे। इसके अलावा अगर सार्वजनिक तौर पर शाही परिवार का कोई भी सदस्य दिखता है तो आप न तो किसी का ऑटोग्राफ ले सकते हैं और न ही सेल्फी ले सकते हैं।

जब महारानी से आगे चलने पर ट्रंप की हुई थी आलोचना

आपने नोटिस किया होगा कि जब भी महारानी एलिजाबेथ सार्वजनिक मौकों पर दिखती थीं तो उनसे आगे कोई नहीं चलता था। यहां तक की उनके पति प्रिंस फिलिप भी उनसे चार कदम पीछे चलते थे। इसी नियम का उल्लंघन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था। 2018 में जब ट्रंप ब्रिटेन की यात्रा में थे तो उन्होंने कई नियमों का उल्लंघन किया था। ट्रंप सार्वजनिक कार्यक्रम में महारानी से आगे निकल गए थे जिसको देखते हुए उनकी काफी आलोचना की गई थी। यहीं नहीं ट्रंप ने रेड कार्पेट पर भी प्रोटोकॉल तोड़ा था।

क्या शाही परिवार के सदस्य को दे सकते हैं तोहफा?

जी हां, आप शाही परिवार के किसी भी सदस्य को खुशी से तोहफा दे सकते हैं और खास बात यह है कि वो इसे लेने से इनकार नहीं कर सकते। बता दें कि ये एक कड़ा नियम है कि अगर ब्रिटिश परिवार को कोई तोहफा दिया जाता है तो उसे वो लेने से मना नहीं कर सकते। भले ही वो तोहफा कितना भी बचकाना क्यों न हो। उन्हें वो हर हालत में लेना ही होता है।

Veerappan: कहानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की, जिसने वन अधिकारी के सिर से खेला था फुटबॉल

क्या प्रपोज करने के बाद भी लेनी पड़ती है शादी की इजाजत?

Royal Marriages Act of 1772 के मुताबिक, शाही लोगों और उत्तराधिकारियों को किसी रिश्ते में जाने से पहले इजाजत लेनी पड़ती है। जब प्रिंस हैरी ने मेगन से रिश्ता जोड़ा था तब महारानी इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं थी क्योंकि मेगन न ही शाही परिवार से ताल्लुक रखती थी और वो पहले से ही तलाकशुदा थी। लेकिन हैरी ने मेगन से शादी करने की जिद्द ठान ली थी जिसके बाद दोनों की शाही शादी को मंजूरी मिली थी।

शाही परिवार की महिलाएं क्यों पहनती है टियारा?

बता दें कि शाही परिवार की केवल विवाहित महिलाएं ही टियारा पहन सकती हैं और शाम होते ही अगर शाही परिवार की कोई भी महिला किसी भी कार्यक्रम में शामिल हो रही है तो उन्हें टियारा पहनना होता है। टियारा पहनने के पीछे भी एक कारण है। ये बताता है कि शाही परिवार की अगर कोई महिला टियारा पहनी हुई है तो वो विवाहित है और कोई भी अन्य पुरुष उससे शादी नहीं कर सकता।

क्या शाही परिवार सब कुछ खाते है?

नहीं, शाही परिवार के सदस्यों को लहसुन और शेलफिश खाने की इजाजत नहीं है। इसका कारण यह है कि महारानी को ये दोनों चीजें बिल्कुल पसंद नहीं थी। वहीं डिनर में आलू, पास्ता और चावल खाने पर भी पाबंदी है। खाना खाने के नियम भी अलग है। खाते समय शाही परिवार के सदस्य छुरी को हमेशा दाहिने हाथ में और कांटे को बाएं हाथ में पकड़ते हैं।

America: न्यू जर्सी जा रहे विमान में सांप मिलने से हड़कंप, चिखने-चिल्लाने लगे यात्री

शाही परिवार के सभी सदस्य एक साथ घूमने जाते है?

नहीं, शाही परिवार के दो सदस्य एक साथ कहीं नहीं घूम सकते है। यहां तक एक साथ किसी विमान में उड़ान नहीं भर सकते। उदाहरण के लिए किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम कभी भी एक साथ किसी प्लेन में उड़ान नहीं भर पाएंगे। यह नियम इसलिए बनाया गया, ताकि दुर्घटना में सिंहासन के दोनों उत्तराधिकारियों के मारे जाने का खतरा पैदा न हो सके।