Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Climate Change: न्यूयॉर्क से तीन गुना बड़ा हिमखंड टूटा, धीरे-धीरे बढ़ रहा दक्षिणी महासागर की ओर

न्यूयॉर्क से तीन गुना बड़ा हिमखंड टूट कर अंटार्कटिक से परे समुद्र में बह रहा है। विशालकाय होने के कारण यह समुद्र तल से चिपक गया और कई वर्षों तक वेडेल सागर में बना रहा। यह हिमखंड न्यूयार्क शहर के आकार से लगभग तीन गुना और ग्रेटर लंदन से दोगुना है। इसका आकार लगभग चार हजार वर्ग किलोमीटर है। समुद्री धाराओं और हवा की मदद से गति पकड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Sun, 26 Nov 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
न्यूयॉर्क से तीन गुना बड़ा हिमखंड टूटा

 एपी, लंदन। तीन दशकों से अधिक समय तक स्थिर रहने के बाद विशालकाय हिमखंड अंटार्कटिक से परे समुद्र में बह रहा है। यह दुनिया के सबसे बड़े हिमखंडों में एक है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के अनुसार इस हिमखंड को ए 23 ए के नाम से जाना जाता है। यह 1986 में अंटार्कटिक के फिल्चनर आइस शेल्फ से अलग हो गया था।

विशालकाय होने के कारण यह समुद्र तल से चिपक गया और कई वर्षों तक वेडेल सागर में बना रहा। यह हिमखंड न्यूयार्क शहर के आकार से लगभग तीन गुना और ग्रेटर लंदन से दोगुना है। इसका आकार लगभग चार हजार वर्ग किलोमीटर है।

समुद्री धाराओं और हवा की मदद से यह गति पकड़ रहा हिमखंड

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ एंड्रयू फ्लेमिंग ने शुक्रवार को बीबीसी को बताया कि हिमखंड पिछले एक साल से खिसक रहा है। समुद्री धाराओं और हवा की मदद से यह गति पकड़ रहा है और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे से आगे बढ़ रहा है।

पहली बार 2020 में हिमखंड से हलचल देखी थी

फ्लेमिंग ने बीबीसी को बताया कि मैंने अपने कुछ सहकर्मियों से इस बारे में पूछा, सोच रहा था कि क्या शेल्फ के पानी के तापमान में कोई संभावित बदलाव हुआ होगा, जिसने इसे उकसाया होगा, लेकिन आम सहमति है कि अब समय आ गया है। फ्लेमिंगने कहा कि उन्होंने पहली बार 2020 में हिमखंड से हलचल देखी थी।