Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एस्सार समूह के मालिक रवि रुइया ने लंदन में खरीदा सबसे महंगा घर, 1200 करोड़ के बंगले का नाम है हैनोवर लॉज

हैनोवर लॉज को 19वीं सदी में बनाया गया था। इस बंगले का स्वामित्व दो साल पहले तक गोंचारेंको के पास था। एंड्री गोंचारेंको रूस की सरकारी तेल-गैस कंपनी गैजप्रोम की सब्सिडियरी गैजप्रोम इन्वेस्ट युग के डिप्टी सीइओ रहे हैं। उन्होंने राजकुमार बागरी से यह बंगला साल 2012 में 12 करोड़ यूरो में खरीदा था। अब यह एक भारतीय के पास है। रुइया परिवार इस बंगले को खरीदकर बेहद उत्साहित है।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Mon, 24 Jul 2023 10:57 PM (IST)
Hero Image
एस्सार समूह के मालिक रवि रुइया ने लंदन में खरीदा सबसे महंगा घर

लंदन, पीटीआई: एस्सार समूह के मालिक रवि रुइया ने लंदन में 1200 करोड़ रुपये (11.3 करोड़ यूरो) में एक आलीशान बंगला खरीदा है। यह बंगला रूस के प्रापर्टी निवेशक एंड्री गोंचारेंको से जुड़ा हुआ है। इस तरह यह हाल के वर्षों में लंदन की सबसे बड़ी प्रापर्टी डील बन गई है। रुइया के पारिवारिक कार्यालय ने इस महीने 150 पार्क रोड स्थित हैनोवर लाज बंगला को खरीदा है।

ब्रिटिश वास्तुकार जान नैश ने डिजाइन किया

रीजेंट पार्क के बाहर स्थित हैनोवर लाज को 1827 के आसपास ब्रिटिश वास्तुकार जान नैश द्वारा डिजाइन किया गया था। रुइया के के पारिवारिक कार्यालय के प्रवक्ता विलियम रेगो ने कहा है कि यह संपत्ति अभी निर्माणाधीन है। इस वजह से इस कीमत पर मिल गई। पारिवारिक कार्यालय के लिए एक आकर्षक निवेश का विकल्प बन गया। 

19वीं सदी में बनाया गया बंगला

यह बंगला 19वीं सदी में बनाया गया था। इस बंगले का स्वामित्व दो साल पहले तक गोंचारेंको के पास था। एंड्री गोंचारेंको रूस की सरकारी तेल-गैस कंपनी गैजप्रोम की सब्सिडियरी गैजप्रोम इन्वेस्ट युग के डिप्टी सीइओ रहे हैं। उन्होंने राजकुमार बागरी से यह बंगला साल 2012 में 12 करोड़ यूरो में खरीदा था। अब यह एक भारतीय के पास है। रुइया परिवार इस बंगले को खरीदकर बेहद उत्साहित है।