Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तो क्या प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल हो जाएंगे जुदा…? शाही परिवार के जानकार ने किया बड़ा दावा

ब्रिटिश मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के बीच दरार बढ़ रही है। ब्रिटिश रॉयल लेखक और एक्सपर्ट का दावा है कि मेघन अपनी घटती लोकप्रियता से खुश नहीं हैं। वहीं प्रिंस हैरी भी वापस ब्रिटेन की ओर देख रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
हालिया सर्वेक्षणों के अनुसार अमेरिका में मेघन और प्रिंस हैरी की लोकप्रियता में कमी आई है। (File Image)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के रिश्तों में दरार बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार मेघन को इस बात की चिंता है कि उनका जीवन उस दिशा की तरफ नहीं बढ़ रहा है, जैसा उन्होंने प्लान किया था।

रिपोर्ट में रॉयल लेखक और विशेषज्ञ टॉम क्विन के हवाले से बताया गया है कि मेघन मार्कल को मीडिया का ध्यान आकर्षित करना पसंद है, जबकि हालिया सर्वेक्षणों से पता चला है कि अब अमेरिकी जनता के बीच उन्हें और हैरी को लेकर पहले जैसी रुचि नहीं रह गई है, इस बात से मेघन काफी नाखुश हैं।

लोकप्रियता में आई गिरावट

गौरतलब है कि सर्वेक्षणों में बताया गया है कि हैरी और मेघन जब 2020 में मॉन्टेसिटो, कैलिफ़ोर्निया गए थे तो शुरू में उनका स्वागत किया गया था। दोनों के हॉलीवुड में कई दोस्त भी बने, लेकिन हाल में उनकी लोकप्रियता में गिरावट देखी गई है।

क्विन ने ब्रिटिश समाचार पोर्टल को बताया कि एक मेघन का नया इंटरनेट ब्रांड अमेरिका रिवेरा ऑर्चर्ड भी उनकी नाखुशी का एक अहम कारण है। जब यह ब्रांड लॉन्च हुआ था तो नए जैम के महंगे होने और उसमें कुछ भी विशेष नहीं होने का काफी मजाक उड़ाया गया था, जिसके कारण मेघन की आंखों में आंसू थे।

लाइफस्टाइल की आलोचना से भी नाखुश

मेघन ने इसी साल मार्च में अमेरिकन रिवेरा ऑर्चर्ड को लॉन्च किया था। हार्पर बाजार की रिपोर्ट के अनुसार यह ब्रांड घर की सजावट और रसोई की वस्तुओं पर केंद्रित है। इसके अलावा कई सारे सारे स्वस्थ खाद्य विकल्प भी साइट पर मौजूद हैं।

टॉम क्विन ने कहा कि मेघन मार्कल अमेरिका में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की आलोचना को लेकर भी बेहद संवेदनशील हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए, आलोचना नहीं। क्विन का यह भी दावा है कि प्रिंस हैरी अमेरिका से ऊब गए हैं और ब्रिटेन की ओर देख रहे हैं, क्योंकि उनके अधिकांश सेना और स्कूल के दोस्त वहीं रहते हैं।