Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'वैश्विक शांति के लिए भारत-ब्रिटेन को आना चाहिए साथ', ब्रिटेन के गृह सचिव ने दोनों देशों के संबंधों को बताया पुराना

ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि भारत-ब्रिटेन को वैश्विक शांति के लिए एक साथ काम करना चाहिए। दोनों देश दुनिया में होने वाले संघर्षों को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की बौद्धिक शक्ति बहुत बड़ी है और लगातार बढ़ती जा रही है। यह भविष्य की संभावित महामारियों गैर-संचारी रोगों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या वित्तीय सेवाओं के जोखिमों आदि सभी से निपटने में कारगर है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 26 Jan 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
वैश्विक शांति के लिए भारत-ब्रिटेन को आना चाहिए साथ: ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली।

पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि भारत-ब्रिटेन को वैश्विक शांति के लिए एक साथ काम करना चाहिए। दोनों देश दुनिया में होने वाले संघर्षों को रोक सकते हैं। यह बात उन्होंने ब्रिटिश संसद के ऊपरी सदन हाउस आफ ला‌र्ड्स में इंडिया ग्लोबल फोरम के छठवें वार्षिक ब्रिटेन-इंडिया संसदीय लंच को संबोधित करते हुए कही।

दुनिया के लिए बेहतर होगा ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की बौद्धिक शक्ति बहुत बड़ी है और लगातार बढ़ती जा रही है। यह भविष्य की संभावित महामारियों, गैर-संचारी रोगों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या वित्तीय सेवाओं के जोखिमों आदि सभी से निपटने में कारगर है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि किसी भी क्षेत्र में ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग व समन्वय दुनिया के लिए बेहतर साबित होगा।

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM Modi ने भी की सराहना; देखें तस्वीर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ब्रिटेन यात्रा को किया याद

22 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) के ब्रिटेन की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अशांत समय में भारत के रक्षा मंत्री का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण था। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए साझेदारियां जरूरी हैं।

भारत और ब्रिटेन के साथ सैन्य संबंध हैं बहुत पुरानेः क्लेवरली

उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के साथ सैन्य संबंध बहुत पुराने हैं और मुझे उम्मीद है कि हम एक साथ मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर भारतीय उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने कहा कि भारत महज अपने लोगों के लिए ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति से ब्रिटेन को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः 'भारत-अमेरिका संबंधों का सूत्रधार रहा है भारतवंशी समुदाय', अपने गृह नगर अमृतसर और पंजाब के लिए भारतीय राजदूत ने क्या कहा?