Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत है दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश, रूस से खरीदे सर्वाधिक 36 प्रतिशत हथियार; SIPRI ने अपने रिपोर्ट में किया खुलासा

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता है। हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस (1991 से पहले सोवियत संघ) की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही। भारत ने कुल हथियार आयात में से 36 प्रतिशत हथियार रूस से खरीदे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का हथियार आयात 43 प्रतिशत बढ़ा है।

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:16 PM (IST)
Hero Image
भारत है दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश (फाइल फोटो)

पीटीआई, लंदन। भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश है। 2014-2018 से 2019-2023 के बीच भारत के हथियार आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सिपरी अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। यह युद्धों, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध करती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता है। हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस (1991 से पहले सोवियत संघ) की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही। भारत ने कुल हथियार आयात में से 36 प्रतिशत हथियार रूस से खरीदे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2019-23 में यूरोपीय देशों के द्वारा आयात किए गए कुल हथियारों में से लगभग 55 प्रतिशत हथियारों की आपूर्ति अमेरिका ने की।

पाकिस्तान का हथियार आयात 43 प्रतिशत बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का हथियार आयात 43 प्रतिशत बढ़ा है। 2019-23 में पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा। पाकिस्तान ने सबसे अधिक 82 प्रतिशत हथियार चीन से खरीदा। जापान के हथियार आयात में 155 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया के हथियार आयात में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि चीन के अपने हथियारों के आयात में 44 प्रतिशत की कमी आई।

एसआइपीआरआइ आ‌र्म्स ट्रांसफर के वरिष्ठ शोधकर्ता सिमोन वेजमैन ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि एशिया और ओशिनिया में जापान और अन्य अमेरिकी सहयोगियों द्वारा हथियारों के आयात के उच्च स्तर का कारण काफी हद तक चीन की महत्वाकांक्षाओं को लेकर इन देशों की चिंताएं हैं। अमेरिका इस क्षेत्र के लिए हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने 2014-18 और 2019-23 के बीच अपने हथियारों के आयात को लगभग चार गुना (396 प्रतिशत) बढ़ा दिया, जिससे यह 2019-23 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादियों के लिए आम माफी की घोषणा, मुख्यमंत्री ने कहा- उनकी सरकार वार्ता के लिए तैयार