Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

London: लंदन में पर्यावरणविद को मिली ऐतिहासिक सजा, 2022 में ऑर्बिटल एक्सप्रेस-वे पर किया था हिंसक प्रदर्शन

जस्ट स्टॉप ऑयल के सह-संस्थापक रोजर हॉलम को नवंबर 2022 में एम25 मोटरवे की नाकाबंदी की योजना बनाने के लिए पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। 58 वर्षीय हॉलम को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई जबकि चार अन्य दोषियों - डैनियल शॉ 38 लुईस लैंकेस्टर 58 लूसिया व्हिटेकर डी अब्रेउ 35 और क्रेसिडा गेथिन 22 - को चार-चार साल की जेल की सजा सुनाई गई।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Fri, 19 Jul 2024 02:53 PM (IST)
Hero Image
ब्रिटिश कोर्ट ने 'जस्ट स्टॉप ऑयल' के कार्यकर्ता रोजर हॉलम को एम25 विरोध मामले में दोषी करार दिया है।

एजेंसी, लंदन। लंदन के ऑर्बिटल मोटरवे पर नवंबर 2022 में जाम लगाने की साजिश रचने वाले 'जस्ट स्टॉप ऑयल' जलवायु अभियान के पांच समर्थकों को एक अदालत ने दोषी करार दिया है। रोजर हॉलम और डैनियल शॉ सहित पांच पर्यावरण कार्यकर्ताओं को एम25 मोटरवे को बाधित करने में उनकी भूमिका के लिए जज ने जेल की सजा सुनाई है।

एम25 पर विरोध प्रदर्शन मामले में मिली सजा

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पर्यावरण कार्यकर्ता अपने अपराध से कट्टरपंथी की सीमा पार कर चुके हैं।" बता दें कि रोजर हॉलम, डैनियल शॉ, लुईस लैंकेस्टर, लूसिया व्हिटेकर डी अब्रेउ और क्रेसिडा गेथिन को नवंबर 2022 में चार दिनों तक एम25 पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव पैदा करने की साजिश का पिछले सप्ताह दोषी पाया गया था।

हॉलम को गुरुवार को पांच साल की सजा सुनाई गई, जबकि अन्य चार को चार-चार वर्ष की सजा सुनाई गई है। यह सजा ब्रिटेन में अहिंसक विरोध के लिए दी गई अब तक की सबसे लंबी सजा मानी जा रही है।

जूम कॉल पर रची गई थी साजिश

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए पांचों कार्यकर्ताओं ने जूम कॉल पर बातचीत की थी, जिसमें साजिश को अंजाम देने के लिए संभावित स्वयंसेवकों की भर्ती करने का प्रयास किया गया था। रची गई साजिश में कार्यकर्ताओं को लंदन ऑर्बिटल मोटरवे पर रणनीतिक बिंदुओं के तहत गैन्ट्री पर चढ़ना शामिल था।

यह विडियो भी देखें

कॉल पर हॉलम ने कहा था कि उनका इरादा 'ब्रिटिश आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ा व्यवधान' पैदा करने का है, ताकि सरकार को 'जस्ट स्टॉप ऑयल' की मुख्य मांग को पूरा करने के लिए मजबूर किया जा सके।

गुरुवार को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में प्रत्येक प्रतिवादी को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश क्रिस्टोफर हेहिर ने कहा, "आप सभी पांचों का अपराध वास्तव में बहुत गंभीर है और आपको लंबे समय तक जेल की सजा दी जानी चाहिए।"