Move to Jagran APP

London Mayor: पाकिस्तानी मूल के सादिक खान लगातार तीसरी बार बने लंदन के मेयर, PM ऋषि सुनक के लिए बजी खतरे की घंटी

पाकिस्तानी मूल के लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान तीसरी बार लंदन के मेयर पद के लिए चुन लिए गए हैं। चुनावों के अंतिम परिणाम शनिवार को जारी किए गए। 53 साल के सादिक खान अपने निकटतम कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिद्वंद्वी सुसान हॉल से लगातार बढ़त बनाए हुए थे। गुरुवार को हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी ने दर्जनों अंग्रेजी परिषदों में जीत हासिल की है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Sat, 04 May 2024 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 11:47 PM (IST)
पाकिस्तानी मूल के सादिक खान लगातार तीसरी बार बने लंदन के मेयर। (फोटो, एक्स)

रॉयटर्स, लंदन। पाकिस्तानी मूल के लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान तीसरी बार लंदन के मेयर पद के लिए चुन लिए गए हैं। चुनावों के अंतिम परिणाम शनिवार को जारी किए गए। 53 साल के सादिक खान अपने निकटतम कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिद्वंद्वी सुसान हॉल से लगातार बढ़त बनाए हुए थे।

loksabha election banner

गुरुवार को हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी ने दर्जनों अंग्रेजी परिषदों में जीत हासिल की है। इससे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी झटका हुआ है।

हमें नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा

सादिक खान ने नतीजों के बाद दिए एक भाषण में कहा, "कुछ महीने मुश्किल भरे रहे हैं। हमें लगातार नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा।" उन्होंने कंजर्वेटिव उम्मीदवार सुसान हॉल को हराकर 43.8 फीसदी वोट हासिल किए। वहीं, सुसान हॉल को 33 फीसदी वोट मिले हैं।

लेबर पार्टी को मिलेगी अगले आम चुनावों में जीत- सर्वेक्षण

वहीं, जनमत सर्वेक्षणों ने अनुमान जताया है कि लेबर पार्टी देश का अगला आम चुनावों में जीत हासिल करेगी। इस तरह से ब्रिटेन में 14 साल की कंजर्वेटिव सरकार का अंत होगा। बता दें कि सादिक खान 2016 में राजधानी लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने थे।

ये भी पढ़ें: 'कनाडा की राजनीति को प्रभावित कर रहा भारत', विदेश मंत्रालय ने आरोप को आधारहीन बता खारिज की रिपोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.