Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

London: बकिंघम पैलेस के पास रॉयल म्यूज के दीवार पर चढ़ रहा था व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंदन में बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) से सटे रॉयल म्यूज (Royal Mews) पर चढ़ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय व्यक्ति दीवार पर चढ़कर निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद उसको रॉयल म्यूज के बाहर से हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले भी बकिंघम पैलेस समेत शाही परिसरों में घुसपैठ हो चुकी है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 16 Sep 2023 09:15 PM (IST)
Hero Image
बकिंघम पैलेस से सटे रॉयल म्यूज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम।

लंदन, एजेंसियां। लंदन में बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) से सटे रॉयल म्यूज (Royal Mews) पर चढ़ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। समाचार एजेंसी रायटर ने पुलिस के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 1.25 बजे 25 वर्षीय व्यक्ति दीवार पर चढ़कर निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उसको रॉयल म्यूज के बाहर से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति को गंभीर संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत घुसपैठ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

क्या है रॉयल म्यूज?

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बकिंघम पैलेस में रॉयल म्यूज राजा किंग चार्ल्स III और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के लिए घोड़े और गाड़ी से लेकर आधुनिक कारों तक सभी सड़क यात्रा व्यवस्था का आयोजन करता है।

यह भी पढ़ें-  ब्रिटेन के शाही परिवार ने एक साल में कितना किया खर्च? चौंका देने वाले आंकड़े आए सामने

पहले भी बकिंघम पैलेस में हो चुकी है घुसपैठ

मालूम हो कि इससे पहले भी बकिंघम पैलेस समेत शाही परिसरों में घुसपैठ हो चुकी है। साल 1982 में सबसे चर्चित सुरक्षा उल्लंघन हुआ था। उस समय माइकल फगन नाम के एक व्यक्ति ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शयनकक्ष में घुसने में कामयाब रहा था।

यह भी पढ़ेंः   ब्रिटेन अगले महीने से छात्र वीजा करेगा महंगा, विजिट वीजा के शुल्क में भी होगा बदलाव