Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्रिटेन के वो प्रधानमंत्री जो एक साल भी पीएम के पद पर नहीं रह सके; सबसे ऊपर हैं लिज ट्रस, 44 दिनों में इस्तीफा

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी केवल 44 दिन में ही छिन गई। अब देश के पीएम का पद संभालने के लिए कई प्रबल दावेदार फिर से मैदान में हैं। सबसे ऊपर नाम भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक का है।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Fri, 21 Oct 2022 06:34 AM (IST)
Hero Image
लिज ट्रस ने मात्र 44 दिनों में दिया पीएम के पद से इस्तीफा

लंदन, एजेंसी: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी केवल 44 दिन में ही छिन गई। आइए नजर डालते हैं ब्रिटेन के उन प्रधानमंत्रियों पर जो एक साल भी पीएम की कुर्सी पर नहीं रह सके।

1. लिज ट्रस (साल-2022)

लिज ट्रस मात्र 44 दिनों तक ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं। वो कंजरवेटिव पार्टी से चुनकर आई थीं।

2. जार्ज कैनिगदिन (साल-1827)

जार्ज कैनिगदिन वर्ष 1827 में 119 दिनों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। वो टोरी पार्टी से चुनकर आए थे, प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई थी।

3. विस्काउंट गोडेरिच (साल- 1827-28)

विस्काउंट गोडेरिच 144 दिनों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। जार्ज कैनिगदिन के निधन के बाद उन्होंने पीएम का पद संभाला था।

4. बोनार ला (साल- 1922-23)

बोनार ला 211 दिनों तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री रहे थे, वो कंजरवेटिव पार्टी (स्काटिश यूनियनिस्ट) से चुनकर आए थे।

5. द ड्यूक आफ डेवोनशायर विलियम कैवेंडिश (साल- 1756- 57)

द ड्यूक आफ डेवोनशायर विलियम कैवेंडिश 236 दिनों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। वो व्हिग पार्टी से चुनकर आए थे।

6. द अर्ल आफ शेलबर्न विलियम पेटी (साल- 1782-83)

द अर्ल आफ शेलबर्न विलियम पेटी 266 दिनों तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री रहे थे। वो व्हिग पार्टी से चुनकर आए थे।

7. अर्ल आफ बुटे (साल- 1762)

अर्ल आफ बुटे 317 दिनों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। वो टोरी पार्टी से चुनकर आए थे, उन्होंने 1762 में इस्तीफा दे दिया था।

8. सर एलेक डगलस-होम (साल- 1963)

सर एलेक डगलस-होम 363 दिनों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। वो कंजर्वेटिव पार्टी से चुनकर आए थे।

दौर में शामिल तीन प्रमुख दावेदार

1. ऋषि सुनक

बोरिस जानसन के इस्तीफे के बाद हुए चुनाव में सुनक ने ट्रस को कड़ी टक्कर दी थी। ट्रस ने कर में कटौती का वादा कर दिया इस कारण सुनक पिछड़ गए थे। ऋषि सुनक भारतीय मूल के सांसद हैं।

2. जेरेमी हंट

जेरेमी हंटइस समय ब्रिटेन के वित्त मंत्री हैं। उन्होंने वित्त मंत्री बनते ही पीएम ट्रस के फैसले का पलट दिया। पिछली बार हुए चुनाव में भी वो शामिल थे।

3. बोरिस जानसन

बोरिस के समर्थक उनकी वापसी के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्हें मंत्रियों के विद्रोह के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। समर्थकों को मानना है कि बोरिस के नेतृत्व में ही स्थिर सरकार संभव है।

क्या है आर्थिक संकट?

  • बैंक आफ इंग्लैंड को पाउंड की तेज बिकवाली को रोकने के लिए 2.1 ट्रिलियन पाउंड आपातकालीन बांड खरीदने के लिए मजबूर किया गया।
  • तत्कालीन वित्त मंत्री ने कर-कटौती की घोषणा की इसके बाद बिकवाली शुरू हुई।
  • क्वार्टेंग को बर्खास्त करने के बाद ट्रस ने कर कटौती वापस ली। इसके साथ ही घोषणा की कि निगम कर 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
  • ब्रिटेन में सरकार की नीतियों के कारण जहां महंगाई चरम पर है, वहीं विकास दर नकारात्मक होने की आशंका है।