Move to Jagran APP

सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पीएम बनने के बाद Rishi Sunak की बढ़ी लोकप्रियता; विपक्षी नेता को छोड़ा पीछे

भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक के पदभार ग्रहण करने के एक महीने बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। नवंबर इप्सोस पालिटिकल मानिटर के सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की तुलना अधिक मजबूत हुई है।

By Sonu GuptaEdited By: Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:39 PM (IST)
Hero Image
पीएम बनने के बाद Rishi Sunak की बढ़ी लोकप्रियता। फाइल फोटो।

लंदन, पीटीआइ। भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक के पदभार ग्रहण करने के एक महीने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। नवंबर इप्सोस पालिटिकल मानिटर (November Ipsos Political Monitor) ने शुक्रवार को एक सर्वे जारी किया, जिसमें बताया गया है कि ब्रिटेन के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की तुलना अधिक मजबूत हुई है।

पीएम सुनक की लोकप्रियता में हुई बढ़ोतरी

November Ipsos Political Monitor के मुताबिक, इस माह के शुरू में एक सर्वे किया गया, जिसमें पीएम सुनक को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया। सर्वे के मुताबिक उन्होंने इस दौरान विपक्षी लेबर पार्टी के नेता Keir Starmer को भी पीछे छोड़ दिया। सर्वे के मुताबिक पीए पद पर बने रहने के लिए यह अच्छा संकेत है। इस सर्वे में यह भी पाया गया है कि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की लोकप्रियता में जून के बाद कमी आई है और यह अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि इस सर्वे में विपक्षी लेबर पार्टी को पसंद करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

बोरिस जानसन की तुलना में अधिक बढ़ी है सुनक की लोकप्रियता

इप्सोस ने कहा कि इस सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में से करीब 47 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऋषि सुनक को पसंद करते हैं, जबकि 41 फीसदी लोगों ने उन्हें नापसंद कर दिया। सर्वे के मुताबिक पीएम सुनक की लोकप्रियता इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की तुलना में काफी बढ़ी है।

मात्र 26 प्रतिशत ने किया सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद

सर्वे के मुताबिक, कंजर्वेटिव पार्टी की लोकप्रियता जून 2007 के बाद की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई है। उस दौरान कंजर्वेटिव पार्टी ने तत्कालीन प्रधान मंत्री डेविड कैमरन के नेतृत्व में 29 प्रतिशत स्कोर किया था। सर्वे में 26 प्रतिशत लोगों ने सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद किया है, जबकि 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कंजर्वेटिव पार्टी को नापसंद करते हैं। हाल में पार्टी की शुद्ध पसंद रेटिंग 36 है। मालूम हो कि लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम के रूप में 25 अक्टूबर को कार्यभार संभालने के बाद सुनक की लोकप्रियता बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- Fact Check : मंदिर से सूर्य दिखने वाली यह तस्वीर ओडिशा के कोणार्क की नहीं, वायरल दावा गलत

यह भी पढ़ें- 26 नवंबर को 9 सैटेलाइट की लांचिंग, विशेषज्ञों के अनुसार खेती-खनन से लेकर पर्यावरण तक को बचाने में मिलेगी मदद