Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UK Protest: ब्रिटेन में बढ़ाई गई मस्जिद की सुरक्षा, तीन बच्चियों की हत्या के विरोध ने पकड़ा तूल

UK Protest ब्रिटेन में तीन बच्चियों की हत्या के बाद अप्रवासियों के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी निशाना बनाया है जिसमें कई कर्मियों को चोंट आई है। यूके सरकार ने हिंसा के लिए इंटरनेट पर फैली गलत जानकारी को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sat, 03 Aug 2024 11:50 PM (IST)
Hero Image
प्रदर्शनकारियों ने संडरलैंड इलाके में पुलिस पर हमला बोल दिया। (Image- Reuters)

रॉयटर्स, लंदन। ब्रिटेन के साउथपोर्ट में सोमवार को तीन बच्चियों की हत्या के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को संडरलैंड इलाके में पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। माहौल को देखते हुए मस्जिद के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दो दिन पहले भी हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सप्ताहांत में 30 स्थानों पर प्रदर्शन होने की साजिश सामने आने के बाद पुलिस इससे निपटने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने एक मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। वाहनों को पलट दिया और कार में आग लगा दी।

पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्यालय की एक इमारत को भी निशाना बनाया। साथ ही करीब स्थित एक संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर फैलाई गई गलत सूचना के कारण ये घटनाएं हो रही हैं। अफवाह यह थी कि सोमवार को डांस क्लास में हुए हमले में शामिल आरोपित मुसलमान है और वह यहां शरण चाहता है।

तीन बच्चियों की हुई थी हत्या

इस चाकूबाजी में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों से फैल रही अफवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह विरोध नहीं है। यह अपराध और हिंसक अव्यवस्था है। कानून के शासन और न्याय के क्रियान्वयन पर हमला है। हालात को देखते हुए पूर्व गृह सचिव प्रीति पटेल ने संसद की बैठक बुलाने का आह्वान किया है।