Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UK Royal Family: ब्रिटेन के शाही परिवार ने एक साल में कितना किया खर्च? चौंका देने वाले आंकड़े आए सामने

ब्रिटेन के शाही परिवार का वार्षिक खर्चा कितना है? अकसर यह सवाल उठता रहता है। ऐसे में बकिंघम पैलेस द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों से इसकी जानकारी मिलती है। बता दें कि ब्रिटिश टैक्सपेयर्स के खर्चों पर शाही परिवार का पूरा रखरखाव किया जाता है। टैक्सपेयर्स हर साल संप्रभु अनुदान देते हैं जो ब्रिटेन की प्रति व्यक्ति जीबीपी 1.29 के बराबर है।

By Aditya RajEdited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM (IST)
Hero Image
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय (फोटो: रायटर)

लंदन, पीटीआई। ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए 2022 अभूतपूर्व परिवर्तनों वाला साल रहा, क्योंकि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर, 2022 को निधन हो गया था। इसके बाद 6 मई, 2023 को चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक हुआ और वो 'किंग' बन गए। ऐसे अभूतपूर्व परिवर्तनों के दौर से गुजरे शाही परिवार का गुरुवार को 2022-23 के वार्षिक खातों का लेखा-जोखा सामने आया।

बकिंघम पैलेस द्वारा गुरुवार को जारी 2022-23 के वार्षिक खातों के अनुसार, ब्रिटेन के शाही घराने का खर्च पिछले साल 5 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि आधिकारिक शाही खर्चों के लिए करदाताओं का धन जीबीपी 86.3 पर अपरिवर्तित रहा।

बकिंघम पैलेस के मुताबिक, इस वर्ष खातों में महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर शामिल है, क्योंकि ब्रिटेन ने एलिजाबेथ द्वितीय को खोते और चार्ल्स तृतीय को 'किंग' बनते हुए देखा है।

बता दें कि शाही परिवार को एनुअल टैक्सपेयर फंडेड सोवरनिटी ग्रांट (Annual taxpayer-funded Sovereign Grant) मिलता है, जो ब्रिटेन की प्रति व्यक्ति जीबीपी 1.29 के बराबर है। इसमें बकिंघम पैलेस के कायाकल्प के लिए 10 साल की रिजर्विंग राशि भी शामिल है। आसान शब्दों में कहें तो शाही परिवार पर खर्च होने वाला सारा पैसा टैक्सपेयर्स यानी की करदाताओं का होता है। 

क्या है जीबीपी?

जीबीपी का मतलब ग्रेट ब्रिटेन पाउंड होता है। यह ब्रिटेन की आधिकारिक मुद्रा है। जिस प्रकार भारत में रुपये का इस्तेमाल होता है उसी प्रकार ब्रिटेन में जीबीपी का उपयोग किया जाता है।

बकिंघम पैलेस के मुताबिक, इस वर्ष शाही घराने महत्वपूर्ण परिवर्तनों के दौर से गुजरा है, जिसमें प्लेटिनम जुबली, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि, चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक इत्यादि शामिल है।

सोवरनिटी ग्रांट में आई कमी

साल 2022-23 के लिए कुल सोवरनिटी ग्रांट (संप्रभु अनुदान) 86.3 मिलियन जीबीपी राशि है, जो 51.8 मिलियन जीबीपी के कोर ग्रांट से बना है। जिसके जरिए आधिकारिक यात्रा, संपत्ति के रखरखाव और घर की परिचालन लागत को ग्रांट जारी किया जाता है।

इसके अलावा सोवरनिटी ग्रांट में एक फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस साल 9.8 मिलियन जीबीपी सोवरनिटी ग्रांट रहा, जो 2021-22 में 9.9 मिलियन जीबीपी से एक फीसदी कम है।