Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News : झारखंड में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

Jharkhand News झारखंड में चुनाव की अधिसूचना के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 41 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे अधिक पलामू हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं धनबाद में 5 सरायकेला खारसावां में 4 गढ़वा और गिरिडीह में 3-3 सिमडेगा में 2 तथा साहिबगंज व खूंटी में एक-एक मामले दर्ज हुए हैं।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 01 May 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand News: झारखंड में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना के बाद से अब तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 41 मामले दर्ज हुए हैं।

इसमें सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 तथा साहिबगंज व खूंटी में एक-एक मामले दर्ज हुए हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे (देश के पांचवें) चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोडरमा से 7 और हजारीबाग से 6 नामांकन दर्ज हुए हैं।

झारखंड के तीसरे चरण के चुनाव के लिए अब तक 14 नामांकन

वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। वहीं, झारखंड के तीसरे (देश के छठे) चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 14 नामांकन किये गए हैं।

उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3, धनबाद से 5, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न कैटेगरी में 71 करोड़ 30 लाख रुपये के सामान और नकदी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: शिबू सोरेन की बेटी को मिला JMM से टिकट, ओडिशा की इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा

Champai Soren: 'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला