Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खबर सुनते ही पत्नी के हाथ से छूट गई थाली… शादी वाले घर में छाया मातम- चैंबर में गिरने से पिता-पुत्र की मौत का मामला

करीब 20 फीट गहरे चैंबर में गिरने से पिता-पुत्र की आवाज भी दब कर रह गई। वह बाहर नहीं निकल सकी। घटना की जानकारी पर पहुंचे सोबरन के बेटे विनय और पत्नी शीला देवी ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विनय ने बताया कि पिता और भाई की एक साथ मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

By Saurabh Shukla Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 01 May 2024 11:53 PM (IST)
Hero Image
मैनहोल में गिरने से मृत सोबरन और उनके बेटे सुशील की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। करीब 20 फीट गहरे चैंबर में गिरने से पिता-पुत्र की आवाज भी दब कर रह गई। वह बाहर नहीं निकल सकी। घटना की जानकारी पर पहुंचे सोबरन के बेटे विनय और पत्नी शीला देवी ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विनय ने बताया कि पिता और भाई की एक साथ मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मां शीला देवी, भाई की पत्नी और पांच साल की एक बेटी है। विनय के मुताबिक, 10 दिन पहले उसका विवाह था पिता और भाई शादी में आए थे। पूरे घर में खुशी का माहौल था। शादी के बाद मंगलवार को ही पिता और भाई दोनों लखनऊ गए थे।

खबर सुनते ही पत्नी के हाथ से छूट गई थाली

विनय ने बताया कि हादसे की सूचना करीब सात बजे उन्हें परिवार को मिली थी। पुलिस ने फोन कर बताया था। उस समय भाभी और मां दोनों खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। 

हादसे की जानकारी मिलते ही भाभी के हाथ से आटे की थाली छूट गई। पूरे घर में कोहराम मच गया। इसके बाद सभी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। विनय के मुताबिक, वह घर का कामकाज देखता है। भाई और पिता से ही पूरे घर का खर्च चलता है। शादी में भी पिता ने कुछ लोगों से रुपया उधार लिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब घर कैसे चलेगा।

पहले भी सरकारी विभागों की लापरवाही से जा चुकी है जान

  • 23 अप्रैल 2024: जानकीपुरम में खुले मैनहोल में गिरने से आठ साल से शाहरुख की मौत।
  • 28 अक्टूबर 2023: आशियाना किला के पास सड़क के लेवल से ऊंचे बने मेन होल के ढक्कन से टकरा कर स्कूटी सवार प्रापर्टी डीलर सूरज सिंह की मौत।
  • 06 अगस्त 2023: कृष्णानगर में फिनिक्स माल के सामने बिजली के पोल में खुले पड़े तार की चपेट में आने से छात्रा इष्टि द्विवेदी की मौत।
  • 29 मार्च 2023: सआदतगंज अम्बरगंज गुलाबनगर में मैनहोल में बिना सुरक्षा के जबरन सफाई के लिए उतारे गए दो सफाई कर्मियों की मौत।
  • एक जनवरी 2023: सिविल अस्पताल के पास खुले मैनहोल में देर रात ट्रक धंस गया था, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।
  • नवंबर 2022: सीतापुर रोड 60 फुटा रोड पर अटल चौराहे के पास खुले मैनहोल के कारण कई वाहन चालक चोटिल हुए थे।
  • सात साल पहले: इंदिरानगर खुर्रमनगर में मैनहोल गिरने से 11 वर्षीय बच्चे बंटी की मौत हो गई थी। आक्रोशित भीड़ ने नगर निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा था।
  • 27 जून 2013: रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में खुले मैनहोल में गिरने से 15 वर्षीय निशु की मौत।