Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: इन राशियों के जीवन में होगी प्यार की एंट्री, विवाह का मिलेगा प्रस्ताव, पढ़ें लव राशिफल

राशिफल के अनुसार आज (Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024 Today Love Horoscope) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए काफी हद तक विशेष रहने वाला है। कुछ राशियों को आज अपने साथी का पूरा अटेंशन मिल सकता है वहीं कुछ राशियों का समय अपने पार्टनर से साथ बहस में बीतने वाला है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 20 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: लव राशिफल के अनुसार, 20 सितंबर, 2024 शुक्रवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने लव वन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। तो आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज पार्टनर से हंसी मजाक करना आपको भारी पड़ सकता है। किसी बात को लेकर पार्टनर को छेड़ना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आप उनके निशाने पर आ सकते हैं, जिस कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए हंसी मजाक सोच-समझ कर करें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई पर्सनल बात शेयर न करें नहीं, तो समस्या बढ़ सकती है। हो सकता है आपका पार्टनर आपके विचार को न समझ पाए, जिस कारण बात विवाद में बदल सकती है। अच्छा होगा कुछ बातों को दबी ही रहने दें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करें नहीं, तो यह मौसम बेकार निकल जाएगा। अच्छा होगा अपने पार्टनर का मूड सही करने के लिए उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाएं।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार से आप पर शक कर सकता है। हो सकता है वह आपका मोबाइल या पर्सनल चीजों को चेक करें। उनके मन में कुछ चल रहा है, जिस कारण आपके प्रति उनका नजरिया आज बदल सकता है। इसलिए सावधान रहें।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपकी कुछ गलतियों को आपके सामने उजागर कर सकता है, जिस कारण आप दोनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अच्छा होगा अपनी उन आदतों को सुधारने का प्रयास करें, जिससे आपके साथी को दिक्कत है। साथ ही अपनी फैमिली को समय दें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने मन की बात अपने साथी को बोल सकते हैं। आपका साथी आपकी ओर से पहल का इंतजार कर रहा है। अपने साथी के सामने अपनी बात को रखें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के मूड के कारण अपना कोई डिसीजन बदल सकते हैं। आप जो कार्य करना चाह रहे हैं, आपका पार्टनर उसके विरोध में रहेगा, जिस कारण मतभेद की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा कुछ बातों को बैठ कर सुलझाएं। हो सकता है आपका पार्टनर आपकी बात को समझ न पाए।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आप अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण कुछ परेशान हो सकते हैं। उनका आप पर शक करना या बार-बार आपको कुछ बातों के लिए रोकना-टोकना आपको ठीक नहीं लगेगा। हो सकता है इन्हीं बातों पर आप दोनों का विवाद हो जाए। अच्छा होगा अपनी परेशानी से अपने पार्टनर को अवगत कराएं।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आपको कुछ बातों के लिए बोल सकता है, जिसके चलते आप दोनों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसका विरोधी वर्ग फायदा उठा सकते हैं। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली के बारे में डिस्कस कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं, जिसके चलते आपका पार्टनर आपके व्यवहार से दुखी हो सकता है। हो सकता है इस कारण से वह आपसे दूरी बना ले। अच्छा होगा अपनी इस प्रवृत्ति को छोड़ने का प्रयास करें। साथ ही कुछ बातों को क्लियर रखें।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है। हो सकता है वह आपसे अपने प्यार का इजहार करें, जिस कारण आपका मन खुशी से भर जाएगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डेटिंग पर जा सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।