Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: रिश्ते होंगे मजबूत, लव लाइफ में आएंगी खुशियां, पढ़ें लव राशिफल

राशिफल के अनुसार आज (Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024 Today Love Horoscope) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए काफी हद तक विशेष रहने वाला है। कुछ राशियों को आज अपने साथी का पूरा अटेंशन मिल सकता है वहीं कुछ राशियों का समय अपने पार्टनर से साथ बहस में बीतने वाला है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 21 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: लव राशिफल के अनुसार, 21 सितंबर, 2024 शनिवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने लव वन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। तो आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ बातों को लेकर आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है। अच्छा होगा साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद आज आप लेंगे। साथ ही आपको आपके साथी का सहयोग और प्यार मिलेगा।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर की कुछ बातों से परेशान हो सकते हैं। आप दोनों के संबंध विच्छेद में आप लोगों की जिद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। किसी बात को ज्यादा ना खींचे और कुछ बातों को इग्नोर करें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बहुत दिनों से आप दोनों बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण दोनों के बीच में पनप रही दूरियां खत्म होंगी। साथ ही आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। हो सकता है वह आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा हो, इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है। इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस समय डिप्रेशन आदि से बचने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपको लिए कोई विशेष उपहार दे सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपका जीवन साथी बनने के लिए सहमति प्रस्तुत कर सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकता है, लेकिन किसी बात को लेकर आप में मतभेद बढ़ सकता है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। साथ ही साथी के व्यवहार को नजरअंदाज करें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा। आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है, उन्हें मनाने का प्रयत्न करें।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वो आपसे शेयर कर सकते हैं। साथ ही आज आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। इससे आपका मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आज आप से अपने मन की बात बोल सकता है। वह लाइफ पार्टनर बनने के लिए राजी हो सकता है। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका लाइफ पार्टनर आज आपके साथ खुश दिखाई देगा। आज आप परिवारिक फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। साथ ही बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।