Move to Jagran APP

Renault Kwid EV : भारतीय बाजार में 2025 तक लॉन्च हो सकती है रेनॉल्ट की है इलेक्ट्रिक कार, इसमें क्या कुछ खास

Renault Kwid EV इसे बंपर लाइट और ग्रिल एक ईवी के अनुसार बदला गया है। लोगों को इसका खासा इंतजार है। इस कार में कई बदलाव किए गए है।कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली क्विड ईवी के रूप में आईसीई कार को बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है।enault Kwid EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की टियागो ईवी सिट्रोएन ईसी3 और एमजी की कॉम्पैक्ट ईवी कॉमेट से होगा।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 20 Aug 2023 05:36 PM (IST)
Hero Image
Renault Kwid EV : भारतीय बाजार में 2025 तक लॉन्च हो सकती है रेनॉल्ट की है इलेक्ट्रिक कार
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है अगले एक से डेढ़ साल में रेनॉल्ट की क्विड ईवी लॉन्च हो सकती है। आपको बता दे वाहन निर्माता कंपनी इस कार की कीमत 10 लाख रुपए से कम रख सकती है यह अपडेट और एडवांस्ड होगी। वही यह मौजूदा क्विड से अलग होगी। इसे  बंपर, लाइट और ग्रिल एक ईवी स्पेसिफिक मॉडल के अनुसार बदला गया है।  लोगों को इसका खासा इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास हो सकता है।

Renault Kwid EV

इस कार में कई बदलाव किए गए है। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली क्विड ईवी के रूप में आईसीई कार को बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। इसमें पिछले फ्यूल टैंक को हटा दिया गया है। इसमें एक सपाट फर्श दिया गया है। इसके अलावा सस्पेंशन में भी काफी बदलाव किया गया है। ताकि ये अधिक भार भी झेल सकें।

किसे होगा Renault Kwid EV  का मुकाबला

भारतीय बाजार में Renault Kwid EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की टियागो ईवी, सिट्रोएन ईसी3 और एमजी की कॉम्पैक्ट ईवी कॉमेट से होगा।  आपको बता दें ये इलेक्ट्रिक वाहन डेसिया स्प्रिंग पर बेस्ड है। जो भारत में बिकने वाले रेनॉल्ट क्विड पर बेस्ड है।

कंपनी का बयान

इस पर वाहन निर्माता कंपनी का कहना है कि हम ईवी  योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भारत में ईवी  की सफलता काफी तेजी से हो भी रही हैं। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च होगी और हम इसे जल्द से जल्द लॉन्च करने की कोशिश करेंगे। अभी तक कंपनी ने इसकी टाइमलाइन स्पष्ट नहीं की है । लेकिन रेनॉल्ट की पहली ईवी को करीब 55-60 प्रतिशत तक भारत में स्थानीय तौर पर तैयार किया जाएगा।

 रेनॉल्ट क्विड ईवी बैटरी पैक और रेंज

आपको बता दें, यूरोप में बिकने वाली Kwid EV में 44hp और 125Nm का आउटपुट मिलता है, और यह 26.8kWh बैटरी पैक हैं । लेकिन भारत में कंपनी इसे अलग पावरट्रेन के साथ लेकर आ सकती है। इसका मुकाबला टियागो और टिगोर ईवी से होगा, जिनकी कुल 50,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।