Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hero और Honda की ये मोटरसाइकिलें खूब भा रही हैं ग्राहकों को, दिवाली पर बाइक लेने से पहले चेक करें इनकी लिस्ट

Hero Splendor और Honda CB Shine मोटरसाइकिलों को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। ये बीते महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से है। इसलिए अगर आप दिवाली में एक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इन मॉडलों को देखा जा सकता हैं।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Wed, 19 Oct 2022 02:03 PM (IST)
Hero Image
Hero Splendor and Honda CB Shine Bike full details

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero and Honda Top Selling Bike: अगर आप इस दिवाली एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं, लेकिन अब तक यह निर्णय नहीं कर पाए हैं कि कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए तो आपको बता दें कि बीते महीने हीरो और होंडा की दो बाइकों को खूब पसंद किया गया है। इसमें हीरो स्प्लेंडर और होंडा सीबी शाइन बाइक है। इन दोनों बाइक्स की सितंबर में इतनी बिक्री हुई थी कि दोनों की सालाना बिक्री पर बढ़त देखी गई।

ऐसे में आप भी भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन दोनों बाक्स में से किसी को लेने का विचार कर सकते हैं। तो चलिए इनकी खूबियों के बारे में जानते हैं।

Hero Splendor

हीरो स्प्लेंडर की बिक्री पर नजर डालें तो बीते महीने आबसे ज्यादा लोगों ने इस बाइक को खरीद है। इसकी कुल 2,90,649 यूनिट्स की बिक्री केवल एक महीने में हुई है। स्प्लेंडर के प्लस XTEC मॉडल पर 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है, जो एडवांस प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है।

फीचर्स के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL),सेगमेंट-फर्स्ट फुल डिजिटल मीटर, फुली डिजिटल डिस्प्ले और फंकी बॉडी ग्राफिक्स देखने को मिलता है। हीरो स्प्लेंडर के लिए आपको 75,046 की कीमत देनी होगी।

Honda CB Shine

सितंबर के महीने में होंडा सीबी शाइन दूसरी ऐसी बाइक थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बीते महीने इसे कुल 1,45,193 लोगों ने खरीदा था। इसकी कीमत 77,861 रुपये रखी गई है। इंजन के लिए इसमें 124cc का इंजन दिया गया है और यह 55 किमी की रेंज देने में सक्षम है। यह इंजन 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

फीचर्स के लिए बाइक को मल्टी-कलर्ड ग्रैब रेल्स, मॉडर्न साइड काउल, फ्यूल टैंक पर एक 3डी होंडा लोगो, फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

ये भी देखें-

पेट्रोल भराने की टेंशन हो जाएगी खत्म, अगर गाड़ी में लगा है ये इंजन तो फिर किस बात की चिंता!

नाम नहीं सिर्फ 'लोगो' काफी है... जानिए कैसे मिली इन 5 सुपर लग्जरी कारों को उनकी पहचान