Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Luxury car sales July 2023: पिछले महीने BMW ने देश में सबसे अधिक बेचीं कारें

FADA ने जुलाई 2023 के लिए लग्जरी कारों के वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है। बीएमडब्ल्यू 1097 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर है इसके बाद मर्सिडीज-बेंज और जगुआर लैंड रोवर हैं जिन्होंने क्रमशः 1019 यूनिट्स और 244 यूनिट्स बेची हैं। BMW और मर्सिडीज की गाड़ियों को भारत में लग्जरी कार मार्केट में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 14 Aug 2023 08:33 AM (IST)
Hero Image
Top Luxury car sales in July 2023

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत का लग्जरी कार मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। जिसका असर आप मंथली सेल्स रिपोर्ट देखकर लगा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि भारत में कौन से कंपनी की लग्जरी गाड़ियां सबसे अधिक बिकती हैं? या फिर कौन सी लग्जरी कार सबसे अधिक खरीदी जाती है। इसका जवाब आपको इस खबर के माध्यम से मिल जाएगा। क्योंकि इस खबर के माध्यम से हम बताने जा रहे हैं जुलाई 2023 में बिकने वाली टॉप लग्जरी कारों के बारे में।

FADA ने जुलाई 2023 के लिए लग्जरी कारों के वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है। बीएमडब्ल्यू 1,097 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर है, इसके बाद मर्सिडीज-बेंज और जगुआर लैंड रोवर हैं, जिन्होंने क्रमशः 1,019 यूनिट्स और 244 यूनिट्स बेची हैं। आइये जानते हैं टॉप 6 लग्जरी कारों के बारे में।

बीएमडब्ल्यू -

पिछले महीने BMW ने 1,097 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल समान अवधि में बेची गई 932 इकाइयों से अधिक है।

मर्सिडीज-बेंज

पिछले महीने मर्सिडीज-बेंज ने 1,019 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल समान अवधि में बेची गई 1,067 यूनिट से कम है।

जगुआर लैंड रोवर

पिछले महीने जगुआर लैंड रोवर ने 244 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 181 यूनिट से कम है।

वोल्वो

पिछले महीने वोल्वो ने 123 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 114 यूनिट से कम है।

ऑडी

पिछले महीने ऑडी ने 106 इकाइयां (सीबीयू) की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 48 यूनिट से अधिक है।

पोर्शे

जुलाई 2023 में पोर्शे की कुल 45 लग्जरी गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो जुलाई 2022 में 52 यूनिट से कम है।