Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maruti Baleno कैसे बनी भारत में बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक? इन फीचर्स के दम पर है मार्केट में दबदबा

Maruti Baleno 2015 से 10 लाख से अधिक यूनिट बेचने के बाद कंपनी ने 2022 में बलेनो को अपडेट किया। नई अपडेटेड कार को और भी सफलता मिली। बलेनो के टॉप ट्रिम में अब 6 एयरबैग्स ईबीडी के साथ एबीएस हिल होल्ड असिस्ट 360-डिग्री कैमरे मिलते हैं।(जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 14 Jun 2023 07:47 AM (IST)
Hero Image
Maruti Baleno कैसे बनी भारत में बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक?

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रहा है। आपको बता दें, कंपनी ने इसे 2015 में एक प्रीमियम हैचबैक के तौर पर लॉन्च किया था। जिसके बाद से ही ये लोगों के दिलो पर राज करते आ रही है। इसका डिजाइन, पावरट्रेन ,इंटीरियर काफी दमदार है वो भी किफायती कीमत में। 

भारत में बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक

इसके कारण ये कार भारत में बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बन गई। 2015 से 10 लाख से अधिक यूनिट बेचने के बाद, कंपनी ने 2022 में बलेनो को अपडेट किया। नई अपडेटेड कार को और भी सफलता मिली, ये कुछ महीने के अंदर ही भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक बन गई। क्या आपने सोचा है आखिर इसके पीछे कारण क्या है कि ये इतनी पसंद करने वाली कार बन गई।

एक्सटीरियर प्रीमियम

2015 में पहली हैचबैक लॉन्च होने के बाद से मारुति बलेनो का डिजाइन वही बना हुआ है। हालांकि, 2022 के अपडेट  में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिला है। बलेनो को पुरानी कार की तुलना में अधिक दमदार और अधिक प्रीमियम दिखने वाली कार बनाया गया है। नेक्सा के परिचित तीन-ब्लॉक सिग्नेचर के साथ एलईडी टेल लैंप, जो टेलगेट ,विंडो लाइन के नीचे क्रोम स्ट्रिप्स, और डुअल-टोन प्रिसिजन-कट 16-इंच के अलॉय व्हील बलेनो को स्ट्राइक करने में मदद करते हैं।

इंटीरियर दमदार

इस कार के इंटीरियर को काफी बढ़िया तरीके से बनाया गया है। इसमें  9-इंच टचस्क्रीन है जो कनेक्टेड फीचर्स और फास्ट-चार्जिंग रियर एसी वेंट के साथ आता है। सुरक्षा को लेकर भी काम किया गया है। बलेनो के टॉप ट्रिम में अब 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरे मिलते हैं।

इंजन

मारुति बलेनो को केवल एक इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है,एक 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल, जो 90 पीएस और 113 एनएम जनरेट करता है। इसे इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। जहां इस इंजन को कुछ अन्य Maruti मॉडल्स में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाता है, Baleno केवल  इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ काम करती है।नया इंजन मैनुअल के साथ 22.35 किलोमीटर प्रति लीटर और एएमटी के साथ 22.94 किलोमीटर प्रति लीटर देता है

कीमत

आपको बता दें ये कार 4 ट्रिम्स में उपलब्ध है और इसकी कीमत 6.35 लाख रुपये से 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं इसका मुकाबला Altroz, i20 और Jazz से है।