Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

70 से 80 हजार वाली ये डेली यूज बाइक्स हैं ग्राहकों की पहली पसंद, होती सबसे ज्यादा बिक्री

Highest Selling Two-Wheeler भारत में डेली यूज वाले स्कूटरों और मोटरसाइकिलों को खूब पसंद किया जाता है। ये मॉडल्स दोपहिया सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली वाहन भी हैं। इसमें Hero Splendor और होंडा एक्टिवा जैसे नाम शामिल हैं।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Wed, 16 Nov 2022 01:05 PM (IST)
Hero Image
Highest Selling Bike and Scooter in India under Rs 80,000

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Highest Selling Bike and Scooter: हम अक्सर ये सोचते हैं कि ज्यादातर लोगों को स्पोर्टी या हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें ही पसंद आती होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा बिक्री होने वाली मोटरसाइकिलों में रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक्स आती हैं। इसमें हीरो स्प्लेंडर, होंडा सीबी शाइन और बजाज पल्सर जैसे दोपहिया वाहनों के नाम हैं।

खास बात है कि ये सभी बहुत ज्यादा फीचर्स वाली या हाई रेंज दोपहिया नहीं हैं, बल्कि इन सभी की कीमत 70 से 80 हजार के बीच में है। फिर भी इन्होंने ग्राहकों के दिलों में राज किया है। तो चलिए इन मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के बारे में जानते हैं।

Hero Splendor

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दोपहिया वाहनों में हीरो स्प्लेंडर सबसे टॉप पर है। चाहे 90 की दशक का दौर हो या वर्तमान समय, स्प्लेंडर आज भी ज्यादातर भारतीय की पहली पसंद है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लगभग हर महीने हीरो स्प्लेंडर की सबसे ज्यादा यूनिट्स बेची जाती है।

स्प्लेंडर के प्लस XTEC मॉडल पर 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है, जो एडवांस प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। इसके बेस मॉडल की कीमत 71,226 रुपये एक्स-शोरूम है।

Honda Activa

दोपहिया वाहन सेगमेंट में मोटरसाइकिल के बाद अगर किसी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो यह होंडा एक्टिवा स्कूटर है। अक्टूबर में यह दूसरा सबसे ज्यादा बिक्री वाला दोपहिया वाहन था।

होंडा एक्टिवा में 109.51 cc का इंजन दिया गया है, जो 48kmpl की माइलेज देता है। वहीं, इसकी कीमत 73,086 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Honda CB Shine

डेली यूज वाली होंडा सीबी शाइन तीसरा ऐसा मॉडल है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बीते महीने इसे कुल 1,30,916 लोगों ने खरीदा था। इसकी कीमत 78,414 रुपये रखी गई है। इंजन के लिए इसमें 124cc का इंजन दिया गया है और यह 55 किमी की रेंज देने में सक्षम है। यह इंजन 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें-

Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे

Car Sunroof से बाहर निकले तो जान पर आ सकती है आफत, साथ में कटेगा चालान!