Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Honda की इस दमदार बाइक पर मिल रहा 50 हजार तक की छूट, ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड

300 सीसी से लैस इस बाइक की नई कीमत नई होंडा CB300F की कीमत डीलक्स 1.76 लाख रुपये और डीलक्स प्रो वेरिएंट की 1.79 लाख रुपये हो गई है। ऊपर बताई गई नई कीमतें 50 हजार रुपये तक की छूट देने के बाद की है।

By Atul YadavEdited By: Updated: Fri, 16 Dec 2022 04:45 PM (IST)
Hero Image
Honda CB300F naked streetfighter बाइक पर मिल रही बंपर छूट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप इस महीने नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो होंडा की CB300F को खरीद सकते हैं। क्योंकि, कंपनी अपने इस मॉडल पर 50 हजार रुपये तक की भारी छूट दे रही है। हाल ही में हुई लॉन्च इस बाइक की बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ये सुनहरा ऑफर दे रही है।

नई Honda CB300F naked streetfighter बाइक को अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था। मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स - डीलक्स और डीलक्स प्रो में पेश किया गया था, जिसकी मूल कीमत क्रमशः 2.26 लाख रुपये और 2.29 लाख रुपये थी। 300 सीसी से लैस इस बाइक की नई कीमत नई होंडा CB300F की कीमत डीलक्स 1.76 लाख रुपये और डीलक्स प्रो वेरिएंट की 1.79 लाख रुपये हो गई है। ऊपर बताई गई नई कीमतें 50 हजार रुपये तक की छूट देने के बाद की है।

इन बाइक्स से हुई सस्ती

नए ऑफर को अप्लाई करने के बाद नई होंडा CB300F अब KTM Duke 125 और Bajaj Dominar 250 से सस्ती हो गई है। Duke 125 की कीमत 1.78 लाख रुपये और Dominar 250 की कीमत 1.75 लाख रुपये है। कंपनी द्वारा दी गई नई कीमत 50,000 की छूट केवल स्टॉक रहने तक मान्य है।

इस बाइक में 293.52 सीसी सिंगल-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक SOHC ऑयल-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है। जो CB300R में पाए जाने वाले 286 cc लिक्विड-कूल्ड यूनिट के बिलकुल ही विपरीत है। ये 7,500rpm पर 24.5hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 5,500rpm पर 25.6 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावरट्रेन के लिए इसमें एक स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन से इससे जोड़ा गया है।

होंडा सीबी 300 एफ के सीट की ऊंचाई 789 mm है, जबकि कुल लंबाई 2,084 mm, चौड़ाई 765 mm, ऊंचाई 1,075 mm, व्हीलबेस 1,390 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 177mm है।

यह भी पढ़ें

Toyota Hilux ईवी कॉन्सेप्ट हुआ अनविल, जानिए क्या कुछ है इसमें खास?

देश की सबसे अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारें, जानिए उन टॉप गाड़ियों के नाम