Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Honda SP125 की वो खास बातें जो इसे बनाती है दमदार, यहां देखें डिटेल्स

2023 Honda SP125 भारतीय बाजार में होंडा अपनी बाइक्स को समय के साथ अपडेट कर रही है ताकि यह मानदंडों का पालन करे। वहीं होंडा ने अब फ्यूल पंप को फ्यूल टैंक के बाहर रिप्लेस किया है।2023 Honda SP 125 का डिजाइन काफी आधुनिक है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 02 Apr 2023 10:19 AM (IST)
Hero Image
2023 Honda SP125 की वो खास बातें जो इसे बनाती है दमदार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया वर्तमान में अपने उत्पाद लाइनअप में काफी अपडेट कर रही है। कंपनी अपनी बाइक्स में कुछ न कुछ समय के साथ अपडेट करते हुए आ रही है। कंपनी अपडेट इसलिए कर रही है ताकि यह बीएस6 स्टेज 2 मानदंडों का अनुपालन करे। जापान की वाहन निर्माता कंपनी ने CB350RS, Harness CB350, Activa 110 और Activa 125 को अपडेट किया है। कंपनी ने इसको लेकर पहले ही घोषणा कर ही है कि वह अपने पूरे लाइनअप को अपडेट करेगी ताकि यह मानदंडों का पालन करे। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में हाल के दिनों में अपडेट हुई 2023 Honda SP125 के बारे में खास बात लेकर आए हैं।

2023 Honda SP125 इंजन

आपको बता दें, 2023 Honda SP125 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 7,500 आरपीएम पर 10.72 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 10.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, ईएसपी और एसीजी स्टार्टर मोटर है, जो साइलेंट और झटकों से हटकर स्टार्टिंग प्रोसीजर के लिए है। वहीं होंडा ने अब फ्यूल पंप को फ्यूल टैंक के बाहर रिप्लेस किया है। यह आसान पहुंच और रखरखाव के समय में कमी के लिए किया गया है।

 

2023 Honda SP125 फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Honda SP125 में एक LED हेडलैम्प, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच, साइड स्टैंड कट-ऑफ और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है जो औसत ईंधन दक्षता, रीयल-टाइम ईंधन दक्षता, ईसीओ संकेतक भी मिलता है।  

2023 Honda SP125 हार्डवेयर

SP125 पर ब्रेकिंग ड्यूटी 240 मिमी डिस्क या सामने 130 मिमी ड्रम मिलता है। इसके पिछले हिस्से में 130mm का ड्रम ब्रेक है। SP125 का पिछला टायर अब चौड़ा है क्योंकि इसका माप 100/10 है। मोटरसाइकिल मिश्र धातु पहियों और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल होता हैं। 5-स्टेप एंड स्टेबिलिटी के साथ फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक शॉकर्स द्वारा सस्पेंशन ड्यूटी की जाती है।

2023 Honda SP125 डिजाइन

2023 Honda SP 125 का डिजाइन काफी आधुनिक है , जो इसे लुक वाइज काफी शानदार बनाती है। एसपी 125 में नए ग्राफिक्स और फ्रंट में एक एलईडी हेडलैंप है। Honda SP125 में पांच कलर ऑप्शन - ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू और एक नया मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक मिलता है।

2023 Honda SP125 कीमत और वेरिएंट

2023 Honda SP 125 को दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क मिलता है। ड्रम वेरिएंट की कीमत 85,131 रुपये है जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत 89,131 रुपये है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।