Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Monsoon 2024: खुशखबरी! किसी भी वक्त आ सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

बीएयू की मौसम विज्ञानी डॉ नेहा पारिक ने बताया कि बुधवार से जिले में कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं झमाझम वर्षा होगी। तेज गति से पूर्वा हवा चलेगी जिससे बादल छा जाएंगे। इसके बाद बिजली की चमक और गर्जन के बीच वर्षा होने लगेगी। बज्रपात की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर और बिहार मौसम सेवा केंद्र ने भी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 19 Jun 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
खुशखबरी! किसी भी वक्त आ सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Monsoon 2024 Update लंबे समय से भीषण गर्मी झेल रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां किसी भी वक्त मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार से अगले पांच दिनों तक भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में रोज वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे, जिससे धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक तेज हवा चलने लगेगी और आसमान में काले-काले बादल छा जाएंगे। और देखते ही देखते वर्षा होने लगेगी। इससे तापमान में तो गिरावट आएगी, पर उमस बरकरार रहेगी।

बीएयू की मौसम विज्ञानी डॉ, नेहा पारिक ने बताया कि बुधवार से जिले में कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं झमाझम वर्षा होगी। तेज गति से पूर्वा हवा चलेगी, जिससे बादल छा जाएंगे। इसके बाद बिजली की चमक और गर्जन के बीच वर्षा होने लगेगी। बज्रपात की भी संभावना है।

पांच से छह दिनों तक लगातार वर्षा होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर और बिहार मौसम सेवा केंद्र ने भी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। पांच से छह दिनों तक भागलपुर में लगातार वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 86 प्रतिशत आर्द्रता के साथ आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है।

ये भी पढ़ें- Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज

ये भी पढ़ें- NEET-UG Paper Leak: नोटिस के बावजूद EOU ऑफिस नहीं पहुंचे नीट परीक्षार्थी, JE सिकंदर पर हो गया बड़ा एक्शन