Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish kumar election meeting : खगडि़या में सीएम की दो चुनावी सभाएं, परबत्‍ता में बोले- सुशासन के लिए संकल्ति है राज्‍य सरकार

Nitish kumar election meeting खगडि़या में चुनावी सभा के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार वहां पहुंच चुके है। उनकी अभी परबत्‍ता में चुनावी सभा हो रही है। इसके बाद के खगडि़या के कोसी कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। एनडीए प्रत्‍याशी के लिए उन्‍होंने वोट मांगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:13 PM (IST)
Hero Image
खगडि़या में परबत्‍ता में सभा को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

खगडि़या, जेएनएन। Nitish kumar election meeting :सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में शुक्रवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान हाइस्कूल मैदान में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार और कोसी कॉलेज मैदान खगड़िया में खगड़िया से जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए दोनों को विजयी बनाने की अपील उपस्थित लोगों से की। इस मौके पर नीतीश कुमार महागठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने 15 साल पुरानी राजद सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले अपराध और बेरोजगारी चरम पर थी। लेकिन जब जनता मालिक ने मुझे चुना तब सर्वप्रथम अपराध को खत्म किया। आज अपराध के मामले में बिहार देश में 23वें स्थान पर है। नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण दिया।अभी जितनी महिलाएं बिहार पुलिस में बहाल है उतनी किसी भी राज्य में नहीं हैं। शिक्षा के स्तर को भी आगे बढ़ाया। आज बालिका शिक्षा में वृद्धि हुई है। बोले, हम सभी वर्गों के लिए सदा से कार्य करते आए हैं। गड़बड़ करने वाले गड़बड़ करते रहेंगे, लेकिन हमलोग भाईचारा और सद्भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने सात निश्चय और जल जीवन हरियाली पर भी प्रकाश डाला।

नीतीश कुमार ने कहा- बिजली की स्थिति सुदृढ़ हुई है, अब लालटेन कोई नहीं चाहता।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस बार भी मौका मिला, तो पूरे गांव में सोलर लाइट लगाएंगे। ताकि रात में सभी बिजली स्विच को ऑफ कर सोएं और गांव जगमग करता रहे। कहा, हमारे राज में पुरुष और स्त्री सभी को समान रूप से कार्य करने का मौका मिला। समाज की प्रगति तभी हो सकती है जब स्त्री- पुरुष समान रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के क्षेत्र में भी 10 लाख युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया। ताकि वे आगे बढ़ सकें। पर्यावरण के लिए भी अनेक कार्य किए। उन्होंने खगड़िया के बाढ़ की भी चर्चा की। और कहा कि सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बोले, शुद्ध-साफ पानी और खुले में शौच से मुक्ति से 90 प्रतिशत बीमारियों का समाधान हो जाएगा।इस दिशा में तेजी से कार्य हुए हैं।

इस मौके पर गोगरी में जदयू प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार, निवर्तमान विधायक आरएन सिंह और खगड़िया में जदयू प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव, एमएलसी ललन सर्राफ, पूर्व जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव आदि मौजूद थे।