Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच आवश्यक Bhagalpur News

आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। बच्‍चों ने बेहतरीन प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विद्या भारती के अधिकारी उपस्थित थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Updated: Fri, 27 Sep 2019 01:17 PM (IST)
Hero Image
भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच आवश्यक Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। इसमें 800 भैया-बहनों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेले में बच्चों ने अपनी-अपनी वैज्ञानिक सोच और सृजनात्मक क्षमता का मिसाल मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मेला देखने आए अभिभावक भी बच्चों की प्रतिभा देख दंग रहे गए। चंद्रायान-2 का मॉडल आकर्षण का केंद्र था।

बाल वर्ग में उत्कृष्ट मॉडल के आधार पर ऊर्जा संरक्षण में प्रियांशु राज, आपदा प्रबंधन में हर्ष कुमार, कृषि तकनीक में गौरव कुमार तथा फाइबर फैब्रिक में समीर ने अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं, किशोर वर्ग नवाचार में अनन्या एवं प्रदूषण नियंत्रण में शालिनी ने बाजी मारी। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार सिन्हा, स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा और प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव प्रोफेसर शैलेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली भारतीय संस्कृति पर आधारित बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने वाली होनी चाहिए। इसका स्वरूप विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। मौके पर उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। मौके पर अंग्रेजी प्रश्न मंच, संस्कृति बोध परियोजना एवं विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रदर्शनी के समापन मौके पर आचार्य सच्चिदानंद सिंह भीष्मा मोहन झा हेमंत कुमार डॉक्टर विक्रम, अजय कुमार ओम प्रकाश शर्मा, राजेश कुमार और मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।