Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Rain News: बिहार में बदलने वाला है मौसम, होगी झमाझम बारिश; इस दिन से मिलेगी राहत

Bihar Weather Update बिहार समेत देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी का प्रकोप झेर रहा है। गया में शनिवार को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग का अपडेट सुकून देने वाला है। गया में रविवार से अगले चार दिनों तक बूंदाबांदी के आसार हैं।

By sanjay kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sat, 18 May 2024 07:03 PM (IST)
Hero Image
Bihar Rain News: बिहार में बदलने वाला है मौसम, होगी झमाझम बारिश; इस दिन से मिलेगी राहत (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, गया। लोगों को कई दिनों से सूर्यदेव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों की हालत बिगाड़ रही है। दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी से थोड़ी राहत रविवार से मिलने की उम्मीद है। क्योंकि चार दिनों तक जिले में बूंदाबांदी हो सकती है।

19 जून से मौसम में परिवर्तन होने और वर्षा के आसार बने हुए है। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी। दिन की शुरुआत के साथ ही सूर्य की तपन से धरती तपने लगती है। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जो लोग सड़कों पर नजर आते हैं, वे भी पसीने से तर-बतर रहते हैं।

शनिवार को अधिकतम 41 तो न्यूनतम 28 डिग्री तापमान दर्ज

यहीं नहीं बाजारों से भी ग्राहक गायब हो जाते हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धूप तेज होने के चलते शहर में दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। जो लोग घर से बाहर निकले, वह भी धूप व लू से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों पंखे और कूलर के सहारा ले रखे है। बाजार में पंखा से अधिक कूलर और एसी की बिक्री हो रही है। लोग कूलर के खरीदारी जमकर कर रहे है।

गर्मी से राहत के आसार

पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि रविवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि चार दिनों तक बूंदाबांदी वर्षा हो सकती है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उसके बाद फिर भीषण गर्मी का सामना करना होगा।

चिकित्सक दे रहे लू से बचाव व पानी पीने की सलाह

चिकित्सक डा. मृत्युंजय कुमार सिंह का कहना है कि गर्म हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। यहीं नहीं हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। धूप व लू से बचने और बार-बार पानी पीते रहे ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो सके।

ये भी पढ़ें- 

BIhar News: CITS प्रशिक्षित अनुदेशकों की बहाली का रास्ता साफ, Patna High Court ने बिहार सरकार को दिया ये आदेश

Bihar Teachers Salary: तो इस वजह से बिहार के शिक्षकों को नहीं मिल रही सैलरी, सामने आ गई पूरी सच्चाई