Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya Weather Update : गया में सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, न्यूनतम तापमान 3.07 डिग्री हुआ दर्ज

बिहार में मंगलवार को गया सबसे ठंडा रहा। इस जिले में अगले तीन-चार दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। पछुआ हवा चलने से लगातार तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान का भी यही हाल है।

By sanjay kumarEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 18 Jan 2023 12:40 AM (IST)
Hero Image
Gaya Weather Update : गया में सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, न्यूनतम तापमान 3.07 डिग्री हुआ दर्ज

जागरण संवाददाता, गया। सर्दी का सितम लगातार जारी है। तेज हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जिले में बढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा मंगलवार को गया रहा। धूप निकलने के बाद भी ठंड का सितम जारी है। दो-तीन दिन ठंड कम रही है। लेकिन सोमवार से ठंड बढ़ने लगी है।

गया ठंड के मामले में प्रथम स्थान पर रहा। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी बढ़ गई है। बढ़ती सर्दी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 3.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए शहर में नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था के साथ ही रैन बसेरों में व्यवस्था भी की गई है।

सुबह हल्के कोहरे का असर देखा गया। इसके कारण सूर्यदेव के दर्शन थोड़ी देर के बाद हुए। लोग घरों में देर तक दुबके रहे। धूप निकलने के बाद लोग घर से बाहर निकले। लोग धूप का आनंद लेते भी दिखे। पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बरकरार है। हालांकि, धूप से हटने पर ठंड का खूब एहसास हो रहा है।

दोपहर के बाद धूप हल्की पड़ती गई और तापमान गिरता गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। साल के आरंभ से ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीतलहर के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

वहीं, मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. जाकिर हुसैन का कहना है कि तीन-चार दिनों तक जिले में शीतलहर जारी रहेगी। पछुआ हवा चलने से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान का भी यही हाल है। गया मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा रहा।

पांच जिले का तापमान

  • जिला - न्यूनतम - अधिकतम
  • गया - 3.07 - 20.08
  • पटना - 5.05 - 19.07
  • भागलपुर - 7.06 - 19.08
  • मुजफ्फपुर - 9.03 - 19
  • पूर्णिया - 6.07 - 20.03