Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar News: सांप के साथ खेल रहा था मछुआरा, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठा पूरा परिवार

Katihar News कटिहार में एक मछुआरे की सांप के काटने से मौत हो गई। मधुरा गांव के रहने वाले सकलदेव महलदार कोशी नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनके जाल में एक जहरीला सांप फंस गया। मछुआरे ने सांप को निकालकर लोगों को डराने और खेलने लगा। करीब दो घंटे तक वह सांप के साथ खेलता रहा। अचानक सांप ने उसके हाथ में डंस लिया।

By Rajeev Choudhary Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:17 PM (IST)
Hero Image
सांप के साथ खेल रहे मछुआरे की हुई मौत (Canva)

संवाद सूत्र गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। Katihar News: कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा गांव में सांप के काटने से एक मछुवारा की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मधुरा गांव निवासी धनिकलाल महलदार का दामाद शकलदेव महलदार जो पूर्णियां जिले निवासी लगभग 25 साल से अपने सुसराल में रह कर मेहनत मजदूरी और मछली मारकर अपने परिवार का जीविका चलाते थे।

शुक्रवार सुबह मछली मारने वाला औजार जाल को लेकर कोशी नदी गया। इसी दौरान उसके जाल में एक जहरीला सांप फंस गया। तभी मछुआरा 50 वर्ष सकलदेव महाल्दार जाल से सांप निकालकर सभी लोगों को डराने और खेलने लगा।

दो घंटे बाद सांप ने हाथ में डसा: बता दे कि मछुआरा दो घंटे तक सांप को हाथ में लेकर खेला। अचानक सांप का मुंह सकल देव के हाथ से छूटने के साथ हाथ में डंस लिया। सांप डंसने की खबर घर वालों को मिली। उसे झाड़ फूंक कराने के बाद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।