Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर के समान है योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ओदरा घाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 07:03 PM (IST)
Hero Image
भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर के समान है योग

संवाद सहयोगी, किशनगंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ओदरा घाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें योगाभ्यास के बाद गंगा आरती एवं पौधरोपण किया गया। यह बातें वनों के क्षेत्र पदाधिकारी यूएन दूबे ने कही।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जो मानव को जीवन जीने की कला सिखाती है। योग मानव के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जीवन में योग के इसी महत्व को दर्शाने के लिए पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फार हुमेनिटी है। आरएसएस के जिला कार्यवाह देबू दा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। गायत्री परिवार के संयोजक राकेश कुमार एवं उनके टीम द्वारा गंगा आरती एवं गंगा घाट तथा कालीमंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से में मुख्य रूप से वन परिसर पदाधिकारी, वन उप परिसर पदाधिकारी, वन कर्मी जमील अख्तर और पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

इधर मंगलवार को तेघरिया गायत्री शक्तिपीठ परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के ट्रस्टी मिक्की साहा ने योगाभ्याय शिविर में कहा कि योग शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ स्वस्थ रखता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरूकता लाना है। नियमित योग से शरीर और मन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही सुगर, ब्लडप्रेशर और हार्ट की बीमारी से निजात मिल सकता है। शिविर में लोगों को प्रतिदिन 45 मिनट योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में वज्रासन, मत्स्यासन, वक्रासन हलासन, सर्वांगासन, नौकासन और शीर्षसन सहित कई योगा कराए गए। इस अवसर पर देवालय प्रमुख छवि, प्रो. बबिता साह, दुर्गा कुमारी, शोभा देवी, ब्रजेश चंद्र रोशन, गगन साहा, मनीष कुमार और दिनेश चौहान सहित गायत्री परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

वहीं मारवाड़ी कालेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने फिजिक्स विभागाध्यक्ष डा. अनुज कुमार मिश्र के निर्देशन में योगाभ्यास किए। उन्होंने कहा कि योग को शारीरिक व्यायाम से लेकर आत्मा परमात्मा के मिलन संयोग के साथ समग्र जीवन शैली का आधार माना गया है। योगाभ्यास के रूप में वक्रासन, बालासन सहित कई योग कराए गए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य डा. गुलरेज रोशन रहमान, डा. सजल प्रसाद, डा. अनुज कुमार, साकेत कुमार, डा. देवाशीष डांगर, डा. अश्वनी कुमार कुमार सहित प्रोफेसर मौजूद रहे। बालिका उच्च विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगभ्यास शिविर लगाए गए। जिसमें शिक्षिका सहित छात्राओं ने योगाभ्यास किए। प्राचार्य सुनीता कुमारी ने कहा कि बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के योग कराए गए। साथ ही उन्हें प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए संकल्प दिलाया गया। नियमित योगाभ्यास कर बालिकाएं स्वस्थ और निरोग जीवन प्राप्त कर सके।

इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कालेज में प्रोफेसर एवं छात्र-छात्रा के साथ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। वहीं बाल मंदिर सिनियर सकेंड्री स्कूल में बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग गुरु ने बच्चों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने की बात कही। इसके अलावा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया।