Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Assembly Winter session Live: पहले ही दिन इस बात पर हो गया हंगामा, सात नवंबर सुबह 11 बजे तक सदन स्थगित

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ। पहले ही सदन में एक बात को लेकर हंगामा हो गया। अब सदन को सात नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में जातीय जनगणना पर चर्चा होगी। सरकार की तरफ से इस संबंध में रिपोर्ट पेश किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Mukul KumarUpdated: Mon, 06 Nov 2023 12:04 PM (IST)
Hero Image
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक, जिन विधायकों का हाल ही में निधन हुआ था, उनके लिए कुछ समय तक मौन रखा गया था। इस दौरान सदन में हंगामा हो गया। ऐसे में सदन को  सदन को सात नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि पांच दिनों तक यह सत्र चलने वाला है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार इस सत्र के दौरान जातीय गणना की रिपोर्ट पेश करने वाली है। दो दिनों तक इसी मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। इस सत्र में जाति आधारित गणना के अलावा शिक्षक बहाली का मुद्दा भी प्रमुख होगा। 

राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी

दूसरी ओर भाजपा ने भी नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली बिहार सरकार को तमाम मुद्दों पर घेरने के लिए कमर क्स चुकी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

हालांकि, इस पर नौ नवंबर को चर्चा होगी। इसके अलावा शीतकालीन सत्र में सामान्य प्रशासन और वित्त वाणिज्यकर के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण विधेयकों को पास करने की तैयारी है, जो सत्र के दूसरे और तीसरे दिन यानी सात और आठ नवंबर को पेश होंगे।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE : नव नियुक्त शिक्षकों से जुड़ा बड़ा अपडेट, अब नए तरीके से सर्टिफिकेट की जांच कराएगा शिक्षा विभाग

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Winter session: आज से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, इन मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में BJP