विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: साइको किलर का तांडव! खौफ के 46 मिनट, एचएफ डीलक्‍स बाइक पर थे बेगूसराय के सनकी युवक

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 07:51 AM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2022 02:59 PM (IST)

Bihar News बिहार के बेगूसराय में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने 46 मिनट तक लोगों को मौत का मंजर ...और पढ़ें

Bihar News: बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने किया मौत का तांडव। जागरण
Bihar News: बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने किया मौत का तांडव। जागरण

पटना/बेगूसराय, जागरण टीम। Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों के तांडव ने लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस का दावा है कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने राह चलते बेगुुुुनाह लोगों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। इसकी शुरुआत बेगूसराय के बछवाड़ा से मंगलवार की शाम पांच बजे हुई। बाइक सवार ये बदमाश गोलियां दागते गए और आगे बढ़ते गए। तेघड़ा, फुलवड़‍िया और चकिया होते हुए इन बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर शाम 5:46 बजे तक कुल 11 लोगों को गोली मारी। 46 मिनट में अपराधियों ने जो तांडव मचाया, उसका खौफ रात गुजरने के बाद भी लोगों के चेहरे पर है। बेगूसराय में ही मंगलवार की शाम एक और शख्‍स को गोली मारी गई, हालांक‍ि पुल‍िस इसे अलग मामला बता रही है।

गोलीबारी में 10 जख्मी व एक की मौत 

1. बछवाड़ा थाना क्षेत्र : 02 

  • 5.00 बजे नीतीश कुमार जख्मी 
  • 5.03 बजे गौतम कुमार  जख्मी 

2. तेघड़ा थाना क्षेत्र : 02

  • 5.15 : आधारपुर गांव : विशाल सोलंकी  जख्मी 
  • 5.20 : अयोध्या चौक : दीपक कुमार जख्मी

3. फुलवडिय़ा थाना : 02

  • 5.30 : बगडराहाडीह : रोहित कुमार जख्मी
  • 5.34 : पीपरा देवस : चंदन कुमार  मौत 

4. चकिया ओपी : 5

  • 5.40 : मल्हीपुर :  जितो पासवान जख्मी
  • 5.41 : मल्हीपुर : अभिषेक कुमार जख्मी 
  • 5.46 : थर्मल : भरत यादव जख्मी 
  •                     : प्रशांत कुमार रजक  जख्मी 
  •                    : रंजीत यादव  जख्मी 

साइको किलर की गोलीबारी से थर्राया तेघड़ा 

मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने फुलवडिय़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाजीपुर पिपरा देवस पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी गोपाल सिंह के 31 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई। इसी थाना क्षेत्र के एनएच 28 बगराहाडीह विद्युत कार्यालय के समीप गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए एक दूसरे बाइक सवार युवक को गोली मार घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान स्थानीय शोकहरा दो पंचायत के उच्च टोल निवासी जगदीश पंडित के करीब 35 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई। 

ये भी पढ़ें, Bihar News: साइको किलर के खौफ में गुजरी लोगों की रात, बेगूसराय की वारदात के बाद पटना सहित कई जिलों में अलर्ट

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे। वहीं तेघड़ा थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की गोली मारकर जख्मी कर दिया। अयोध्या चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने रघुनंदनपुर निवासी दीपक कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया उसके बाद आधारपुर गांव के पास टीवीएस मोटरसाइकिल के फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला मुसादपुर बाढ़ निवासी मनोज ङ्क्षसह के पुत्र विशाल सोलंकी को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें, अश्‍व‍िनी चौबे ने मांगा सीएम नीतीश कुमार का इस्‍तीफा, बेगूसराय की घटना पर गिरिराज और सुशील मोदी ने किया तीखा वार

दोनों  घायल  को स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना देकर तेघड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है घायल विशाल कुमार के साथ एक पल्सर मोटरसाइकिल भी था जिसका नंबर बीआर 01 ईवी 7958 है। घर वाले को सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दे दी गई है। बताया जा रहा है अपराधी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से था।