Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DAP Crisis: बिहार में डीएपी की कमी होगी पूरी, केंद्र से आपूर्ति की गुहार पर कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन

बरसात के मौसम के खत्म होने से ठीक पहले बिहार में डीएपी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सब्जी की खेती के अलावा अगले महीने रबी फसलों की बुआई भी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए बिहार के कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की जरूरत के हिसाब से डीएपी की आपूर्ति करने का आग्रह किया।

By Raman Shukla Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
DAP Crisis : बिहार में डीएपी की कमी, केंद्र से आपूर्ति की गुहार

राज्य ब्यूरो, पटना। वर्षा ऋतु की समाप्ति से कुछ पहले ही बिहार में डीएपी की मांग बढ़ने वाली है। सब्जियों की खेती के साथ ही रबी फसल की बुआई अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

ऐसे में किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बिहार के कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यकतानुसार डीएपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषि-जन्य बिहार की अन्य आवश्यकताओं की ओर भी चौहान का ध्यान आकृष्ट किया। चौहान ने बिहार की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

इससे पहले चौहान ने मीठापुर स्थित कृषि निदेशालय प्रांगण में किसानों के साथ संवाद किया। चौहान कृषि निदेशालय पहुंचने वाले पहले केंद्रीय कृषि मंत्री हैं।

चौहान बोले- बिहार की चाय और चाह अद्भुत

किसानों से चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एवं किसान इसकी आत्मा हैं। किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है।

समृद्ध किसान के बिना विकसित खेती नहीं हो सकती है। बिहार का मखाना, कतरनी चावल, मगही पान, मक्का, चाय के साथ किसानों की चाह अद्भुत है।

बिहार के 90 प्रतिशत किसानों के पास छोटी-छोटी जोत है और इसी जोत पर यहां के किसान चमत्कार कर रहे हैं। चौहान ने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बिहार की प्रतिभा दुनिया में अद्भुत है।

बिहार भारत का सिरमौर है। बिहार का मखाना निर्यात करने योग्य है, इसलिए इसे निर्यात किया जा रहा है। बिहार में इससे संबंधित कार्यालय की स्थापना हेतु वाणिज्य मंत्रालय से सपंर्क किया जाएगा।

मशरूम, मखाना, मूंग और अन्य फसल से जुड़े किसानों ने अपनी कठिनाइयों एवं आपदा से राहत की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इससे पहले कृषि निदेशालय प्रांगण में शिवराज ने शाही लीची का पौधा लगाया एवं कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदेश के किसान होंगे खुशहाल

उप मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां पर किसानों की समस्या सुनने आए हैं।

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग की स्थापना पर कार्य किया जा रहा है। पहल से आने वाले दिनों में किसान खुशहाल होंगे।

किसानों का मुनाफा बढ़ाना सर्वोपरि लक्ष्य

मंगल पांडेय कृषि एवं चिकित्सा मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि बिहार आकर दलहन, मखाना, मक्का, गेहूं उत्पादक किसानों से बात करेंगे एवं उनका उत्पादन तथा मुनाफा कैसे बढ़ेगा, इसपर किसानों से चर्चा करेंगे। किसान भाइयों के बीच इसी संदर्भ में केंद्रीय कृषि मंत्री उपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें

Udyami Yojana Bihar: अब अलग तरीके से होगा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों का प्रशिक्षण, सरकार ने बदला सिस्टम

5 सितंबर से पुराने अंदाज में दिखेंगे नीतीश कुमार, बिहार की सड़कों का करेंगे निरीक्षण; 'ऑन द स्पॉट' होगा एक्शन