Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पटना में मुफ्त में करें जहाज की सवारी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शुकराना समारोह में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए तीन जहाजों का परिचालन एक साथ शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गया। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

By Ravi RanjanEdited By: Updated: Fri, 22 Dec 2017 10:23 PM (IST)
Hero Image
पटना में मुफ्त में करें जहाज की सवारी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पटना [जेएनएन]। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए जहाज सज-धजकर तैयार हो गया है। तीन जहाजों का परिचालन एक साथ शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गया।

गायघाट से कंगनघाट के बीच पानी के जहाज से निश्शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसमें श्रद्धालु के साथ-साथ स्थानीय लोग भी यात्रा करेंगे। जहाज से कंगनघाट पहुंचेंगे। कंगनघाट पर दो लंगर की व्यवस्था की गई है। साथ ही तख्त श्री हर मंदिर पटना साहिब कंगनघाट के पास ही है। आधा घंटे से एक घंटे पर दोनों तरफ से जहाज उपलब्ध रहेंगे।

गायघाट से गुरुद्वारा जाने वाली सड़क सकरी रहने के कारण जहाज का परिचालन कराया जा रहा है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण जहाजों का परिचालन करेगा। सीएल कस्तूरबा 300 यात्री, गंगा जहाज 107 यात्री और लिली जहाज 80 यात्रियों की क्षमता वाला है। तीनों जहाज पांच-पांच फेरी लगाएंगे। जहाज 30 मिनट में गायघाट से कंगनघाट की दूरी तय करेंगे।

कंगनघाट से प्रस्थान

सीएल कस्तूरबा : सुबह आठ बजे, 10 बजे, दोपहर 12.00 बजे, 1.30 बजे, 3.30 बजे, शाम 5.30 बजे।
गंगा जहाज : सुबह 9.00 बजे, 11.00 बजे, दोपहर 1.00 बजे, 3.00 बजे, शाम 5.00 बजे।
लिली : सुबह 10.30 बजे, दोपहर 12.30 बजे, 2.30 बजे, 4.30 बजे।

गायघाट से प्रस्थान

सीएल कस्तूरबा : सुबह नौ बजे, 11 बजे, दोपहर 1.00 बजे, 3.00 बजे, शाम 5.00 बजे।
गंगा जहाज : सुबह 10.00 बजे, 12.00 बजे, दोपहर 2.00 बजे, शाम 4.00 बजे।
लिली : दिन के 11.30 बजे, दोपहर 1.30 बजे, शाम 3.30 बजे।