Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Train: पटना और रांची के बीच आज होगा वंदे भारत का ट्रायल रन, इन जगहों पर रुकेगी यह आधुनिक ट्रेन

Vande Bharat Train Trial Run पूर्व मध्य रेल में पटना से रांची के बीच सोमवार को गया और बरकाकाना के रास्ते अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन पटना जंक्शन से 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी।

By Chandra Bhushan Singh ShashiEdited By: Prateek JainUpdated: Mon, 12 Jun 2023 01:41 AM (IST)
Hero Image
पटना और रांची के बीच कल होगा वंदे भारत का ट्रायल रन, इन जगहों पर रुकेगी यह आधुनिक ट्रेन

हाजीपुर, जागरण संवाददाता: पूर्व मध्य रेल में पटना से रांची के बीच सोमवार को गया और बरकाकाना के रास्ते अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन पटना जंक्शन से 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रायल रन के दौरान आम यात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

रेलवे सूत्रों के अनुसार, बताया कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक एवं प्रायोगिक उद्देश्य से किया जाएगा।

सोमवार को पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन एवं मेसरा के रास्ते किया जाएगा।

ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। इसलिए रेल प्रशासन ने आम लोगों से अपील किया है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें।