Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indigo की मुंबई-दोहा फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, एयरलाइन ने मांगी माफी

Indigo Mumbai Doha Flight Cancelled इंडिगो की मुंबई-दोहा फ्लाइट कई डिले होने के बाद रविवार को रद्द हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिला। उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर टेक ऑफ करना था। लेकिन कई घंटों के डिले के बाद इसे कैंसल कर दिया गया।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Updated: Mon, 16 Sep 2024 12:53 PM (IST)
Hero Image
एयरलाइन ने यात्रियों से माफी भी मांगी है। (File Photo)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की मुंबई से दोहा जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को रविवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विमान में कुछ तकनीकी समस्या हुई, जिसके चलते यात्रियों को चार घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी की कि फ्लाइट में देरी के चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस फ्लाइट को रविवार सुबह जल्दी उड़ान भरनी थी।

इंडिगो की फ्लाइट में क्या दिक्कत हुई?

इंडिगो एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि मुंबई से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारणों से डिले हुई। इंडिगो ने कहा, "विमान ने कई बार अपने डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते उसमें काफी वक्त लगा और उसे आखिरकार रद्द करना पड़ा।'

इंडिगो ने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उसकी एयरपोर्ट टीम ने प्रभावित ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान की और जरूरी इंतजाम किया। वहीं, यात्रियों ने फ्लाइट लेट होने पर काफी नाराजगी जताई थी। कुछ ने तो यहां तक आरोप लगाया कि उन्हें न तो पानी मिला और न ही खाना। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस सख्त प्रतिक्रिया दी।

इंडिगो के साथ पहले भी समस्या

इंडिगो के साथ पिछले करीब एक हफ्ते में यह दूसरी दफा हुआ। इससे पहले 7 सितंबर को इंडिगो के एक विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आ गई थी। इससे दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में सवार यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इंडिगो ने इसके लिए भी माफी मांगी थी।

इंडिगो का कहना था कि एसी ठीक से काम कर रहा था, लेकिन तापमान में बदलाव के कारण केबिन गर्म हो गया। इससे यात्रियों में घबराहट फैल गई और उन्हें परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें : Bajaj Housing Finance के आईपीओ निवेशक मालामाल, लिस्टिंग पर ही डबल हुए पैसे