Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2047 तक 40 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत, अगले 25 साल सबसे अहम: मुकेश अंबानी

रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 में मुकेश अंबानी ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में अनिश्चितता और अस्थिरता देखी जा रही है। वहीं भारत एक शाइनिंग स्पॉट के रूप में उभर रहा है।

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth PriyadarshiUpdated: Thu, 29 Dec 2022 01:48 PM (IST)
Hero Image
India can become 40 trillion dollar economy by 2047

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं। रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि हम अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक स्थायी और स्थिर तरीके से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।

मुकेश अंबानी ने कहा है कि हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जब दुनिया 21वीं सदी को 'भारत की सदी' के रूप में देखने लगी है। यह ऐसा समय है, जब भारत तीन गुना आर्थिक विकास हासिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य यथार्थवादी और हासिल करने योग्य है, क्योंकि भारत को युवाओं के साथ, परिपक्व लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी की नई शक्ति प्राप्त है।

नए युग में भारत का प्रवेश

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत ने बिखराव और व्यापक गरीबी का युग देखा है। भारत समावेशी विकास की तरफ बढ़ रहा है। यहां समृद्धि है, अवसरों की भरमार है। वह दिन दूर नहीं, जब 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदलने वाला है। भारतीय बेहतर जीवन या क्वालिटी लाइफ के नए युग में प्रवेश करेंगे। रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 में मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि जल्द ही दुनिया शाइनिंग इंडिया का परचम लहराता हुआ देखेगी।

मजबूती से आगे बढ़ेगा रिलायंस

मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस 'बरगद के पेड़ की तरह' बड़ा होता रहेगा। इसकी शाखाएं व्यापक रूप से फैलेंगी, इसकी जड़ें और गहरी होती जाएंगी। यह कंपनी भारतीयों के जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करेगी, उन्हें सशक्त बनाएगी और उनकी देखभाल करेगी।

धीरू भाई को किया याद

मुकेश अंबानी ने इस मौके पर हम अपने संस्थापक धीरू भाई को याद करते हुए कहा कि 45 साल पहले उन्होंने यह वट वृक्ष लगाया था। हिंदू परंपरा के अनुसार यह एक महान वृक्ष है... यह पवित्र है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं रिलायंस और उस मिशन के बारे में सोचता हूं, जिसके लिए मेरे पिता ने इसकी स्थापना की थी तो मैं गर्व से भर उठता हूं। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का मिशन विश्व स्तरीय व्यवसायों के माध्यम से भारत को समृद्ध बनाना और सभी भारतीयों के जीवन में खुशियां लाना है।

ये भी पढ़ें-

मुकेश अंबानी के बच्चे होंगे रिलायंस इंडस्ट्री के कर्ता-धर्ता, तैयार हैं आकाश ईशा और अनंत अंबानी

मुकेश अंबानी का कमाल... 20 वर्षों में बीस गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट