Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2024 से पहले बच्चों के साथ बच्चे बन गए Rishabh Pant, कंचे खेलते हुए आए नजर; वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Rishabh Pant Playing Goli Video साल 2022 में कार हादसे के बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि आईपीएल 2024 के जरिए उनकी मैदान पर वापसी की उम्मीद की जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं। पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 03 Mar 2024 07:52 PM (IST)
Hero Image
कंचे खेलते हुए दिखे ऋषभ पंत। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2024 में वापसी की लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों के साथ कंचे (गोली) खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

साल 2022 में कार हादसे के बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 के जरिए उनकी मैदान पर वापसी की उम्मीद की जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं। पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कंचे खेल रहे हैं और उन्होंने इसके जरिए अपने बचपन की याद को भी ताजा किया। 

कंचे खेलने का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि ऋषभ पंत कुछ बच्चों के साथ कंचे खेल रहे हैं और एक सधे खिलाड़ी की तरह लगातार कंचों को हिट करते दिखाई दे रहे हैं। बीच-बीच में वह पूछ रहे हैं कि कितना हुआ तो बच्चे उन्हें बात रहे हैं। वहीं एक बच्चा कहता है कि आप अच्छा खेल रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पंत अपने हाथ से दूरी को माप भी रहे हैं और गोली को स्ट्राइक कर रहे हैं।

— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 3, 2024

यह भी पढे़ं- IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, सड़क दुर्घटना में घायल हुआ साढ़े 3 करोड़ का खिलाड़ी

बैटिंग प्रैक्टिस करने का वायरल हुआ है वीडियो

बता दें कि पंत दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर पैडल उठाते हुए देखा गया था। गौरतलब हो कि वह एनसीए में रिहैब पर हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें प्रैक्टिस मैच खेलते हुए भी देखा गया था। ऋषभ पंत ने 98 आईपीएल मैच खेले हैं। पंत ने 34.61 की औसत और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: Sai Kishore ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, तमिलनाडु के लिए ऐसा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज