Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

LLC 2024: ओपनिंग करेंगे शिखर धवन और क्रिस गेल! गुजरात ने 'गब्बर' को अपने साथ जोड़ा

अंतरराष्ट्रीय और घेरलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शिखर धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देंगे। शिखर धवन को गुजरात की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। वह पहली बार इस लीग में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को हुए ऑक्शन में गुजरात की टीम ने 9 खिलाड़ियों को खरीदा। गुजरात ने धवन को कितनी रकम में अपने साथ जोड़ा है इसका खुलासा नहीं हुई है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM (IST)
Hero Image
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गुजरात की तरफ से खेलेंगे शिखर धवन। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिखर धवन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद अब लीजेड्स लीग क्रिकेट 2024 खेलते हुए दिखाई देंगे। गुजरात की टीम ने शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा है। शिखर धवन, क्रिस गेल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। साथ ही दोनों के ओपनिंग करने की भी संभावना है।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के लिए नीलामी का आयोजन नई दिल्ली में गुरुवार को किया गया। ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस नीलामी में गुजरात की टीम ने कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा। गुजरात ने इस नीलामी में लियाम प्लंकेट को सबसे महंगा 41.56 लाख रुपये में खरीदा।

पहली बार हिस्सा लेंगे शिखर 

शिखर धवन भी इस टीम के साथ जुड़े हैं, हालांकि धवन का नाम नीलामी में नहीं लिया गया। उनके साथ पहले की टीम ने करार कर लिया था। हालांकि, यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि शिखर धवन को टीम से जोड़ने के लिए गुजरात ने कितना पैसा दिया है। शिखर धवन पहली बार इस लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।

गुजरात ने नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा

  • लियाम प्लंकेट – 41.56 लाख
  • मोर्ने वैन विक – 29.29 लाख
  • लेंडल सिमंस – 37.5 लाख
  • असगर अफगान – 33.17 लाख
  • जेरोम टेलर – 36.17 लाख
  • पारस खड़का – 12.58 लाख
  • सेक्कुगे प्रसन्ना – 22.78 लाख
  • कमाउ लेवरॉक – 11 लाख
  • साइब्रांड – 15 लाख

पारी की शुरुआत कर सकते हैं शिखर

गुजरात की टीम की तरफ से शिखर धवन और क्रिस गेल पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। धवन बतौर ओपनर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी सफल रहे हैं और गेल भी बतौर ओपनर कमाल के बल्लेबाज रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को एक साथ ओपनिंग करते हुए देखना काफी रोमांचक होने वाला है।

यह भी पढे़ं- Legends League Cricket: दिनेश कार्तिक की टी20 क्रिकेट में होगी धमाकेदार वापसी, शिखर धवन के साथ खेलते नजर आएंगे

यह भी पढे़ं- बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा Shikhar Dhawan का साथ, रिटायरमेंट लेने के बाद भी लग गया करियर पर दाग